फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Eight players from Haryana in the 10-member Indian team selected for the Asian Wrestling Championship

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप: भारतीय महिला दल का चयन, 10 सदस्यीय टीम में आठ बेटियां अकेले हरियाणा की

Sat, 26 Mar 2022 01:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 01:27 AM IST
सार

हरियाणा की आठ बेटियों ने मंगोलिया का टिकट कटाया है। मंगोलिया के उलानबटोर में 19 से 24 अप्रैल तक एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप होगी। लखनऊ में हुए ट्रायल में हरियाणा का दम दिखा।

विज्ञापन
Eight players from Haryana in the 10-member Indian team selected for the Asian Wrestling Championship
लखनऊ में हुए ट्रायल में महिला पहलवानों के साथ भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के ट्रायल में पुरुषों के बाद महिला वर्ग में भी हरियाणा का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के लिए चयनित दस पहलवानों में आठ हरियाणा की हैं। मंगोलिया के उलानबटोर में होने वाली प्रतियोगिता के लिए ट्रायल यूपी के लखनऊ एसटीसी में हुए। ट्रायल प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि 19 से 24 अप्रैल तक मंगोलिया के उलानबटोर में होने जा रही सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए महिला वर्ग के लिए ट्रायल लखनऊ के साई सेंटर में हुए। इसमें पहलवानों ने अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय दल में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन


खास बात यह रही कि ट्रायल प्रक्रिया में पुरुषों के बाद महिलाओं ने भी दमखम दिखाया और 10 में से हरियाणा की आठ महिला पहलवानों ने अपना चयन कराया। ट्रायल प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती गई। इस दौरान कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण स्वयं मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए पदक लेकर आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा की ये पहलवान चयनित 
भार वर्ग        नाम               जिला

  • 50 किग्रा     मनीषा             हिसार 
  • 57 किग्रा     अंशु मलिक       झज्जर
  • 59 किग्रा     सरिता            बरोदा, सोनीपत
  • 62 किग्रा     मनीषा                रोहतक
  • 65 किग्रा     राधिका              पानीपत  
  • 68 किग्रा     सोनिका हुड्डा     रोहतक
  • 72 किग्रा     निक्की          धनाना, सोनीपत
  • 76 किग्रा     सुदेश             भैंसवाल, सोनीपत 

नोट : प्रतियोगिता के लिए 53 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र की स्वाति शिंदे और 55 किलो में दिल्ली की सुषमा शौकीन का भी चयन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed