{"_id":"6283f1722c82f73d53480823","slug":"eight-new-rooms-will-be-built-in-model-sanskriti-school-with-1-16-crores-will-be-repaired-sonipat-news-rtk6469465153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल संस्कृति स्कूल में 1.16 करोड़ से बनेंगे आठ नए कमरे, होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल संस्कृति स्कूल में 1.16 करोड़ से बनेंगे आठ नए कमरे, होगी मरम्मत
विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, मॉडल टाउन।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों की तरफ विद्यार्थियों का रुझान बढ़ा है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों की बढ़ी संख्या को देख शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने और भवन निर्माण के साथ ही अन्य संसाधन बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में आठ नए कमरे बनाए जाएंगे। पुराने कमरो की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों ने 1.16 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है, जिसे मुख्यालय भेजा जाएगा। ग्रांट जारी होते ही कमरों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन को शिक्षा विभाग ने मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा दिया है। विद्यार्थी संख्या के अनुसार स्कूल में कमरों की कमी है, जो कमरे बने हुए हैं, उनमें भी मरम्मत की जरूरत है। इस कमी को दूर करने के लिए स्कूल में आठ नए कमरों का निर्माण किया जाएगा। इन कमरों के निर्माण पर करीब 56.85 लाख रुपये की लागत आएगी। वहीं कुछ कमरे ऐसे भी हैं, जिनकी दीवारों से प्लास्टर गिर रहा है। ऐसे कमरों के लिए 60 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है।
पहली मंजिल पर बनाए जाएंगे कमरे
मॉडल संस्कृति स्कूल में जिन आठ कमरों का निर्माण किया जाना है, वह सभी कमरे पहली मंजिल पर बनाए जाएंगे। कमरों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्कूल में विद्यार्थियों के सामने कमरों की कमी नहीं आएगी। विद्यार्थी बेहतर तरीके से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यालय पर बैठक आज, देनी होगी स्थिति की जानकारी
मॉडल संस्कृति स्कूल निजी स्कूलों से किसी मामले में पीछे नहीं रहे, इसको लेकर शिक्षा निदेशालय ने स्कूल प्राचार्यों की 18 मई को मुख्यालय पर बैठक बुलाई है। जिसमें सोनीपत, पानीपत, चरखी दादरी, रोहतक व झज्जर जिले के स्कूल प्राचार्य और अधिकारियों को बुलाया गया है। बैठक में प्राचार्यों को स्कूलों में बढाई जाने वाली सुविधाओं का प्रस्ताव देना होगा। निदेशालय ने पत्र व्यवहार कर प्राचार्यों व अधिकारियों से स्कूली की स्थिति की जानकारी मांगी है। जिसमें विद्यार्थी व स्टाफ की संख्या के साथ ही सुविधाओं की जानकारी देनी होगी। बैठक में सिविल कार्य कराने वाले अधिकारी भी शामिल होंगे, ताकि भवन निर्माण को लेकर भी चर्चा की जा सके। बैठक में शामिल होने वाले प्राचार्यों को स्कूल से संबंधित पूरी रिपोर्ट तैयार कर साथ लेकर जानी
वर्जन
मॉडल टाउन स्थित मॉडल संस्कृति स्कूलों में कमरों की संख्या बढ़ाई जानी है। स्कूलों में आठ कमरों का निर्माण करवाया जाएगा। जिन कमरों में मरम्मत की आवश्यकता है, उनमें मरम्मत करवाई जाएगी। इसके लिए 1.16 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। बजट जारी होते ही कमरों का निर्माण कार्य, जीर्णोद्धार, स्कूल के सुंदरीकरण व सुविधाएं बढ़ाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विष्णु भारद्वाज, एसडीओ, समग्र शिक्षा, सोनीपत