{"_id":"661d633927993e30450da54f","slug":"eight-girl-students-made-it-to-the-top-10-list-of-the-university-surekha-and-tanu-became-toppers-sonipat-news-c-197-1-snp1002-116864-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आठ छात्राओं ने विवि की टॉप-10 सूची में बनाई जगह, सुरेखा व तनू बनी टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आठ छात्राओं ने विवि की टॉप-10 सूची में बनाई जगह, सुरेखा व तनू बनी टॉपर
Mon, 15 Apr 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 15 Apr 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की तरफ से घोषित किए गए गृह विज्ञान के सेमेस्टर-1, 3 व 5 के परीक्षा परिणामों में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की आठ छात्राओं ने विवि की टॉप-10 सूची में जगह बनाई है। सेमेस्टर-3 में सुरेखा व सेमेस्टर-5 में तनू ने विश्वविद्यालय की टॉपर बनी हैं। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को बधाई दी है।
गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष मोनिका ने सेमेस्टर-1, 3 व 5 के परीक्षा परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि सेमेस्टर-1 में दिव्या ने 80.25 फीसदी अंक लेते हुए विवि स्तर पर पांचवां, सलोनी ने 75.50 फीसदी अंक लेकर 10वां स्थान हासिल किया। सेमेस्टर-3 में सुरेखा 90.67 फीसदी अंक लेकर विवि की टॉपर बनीं, वहीं प्राची ने 86 फीसदी अंक लेकर विवि स्तर पर दूसरा और भारती ने 80.89 फीसदी अंकों के साथ दसवां स्थान अर्जित किया। सेमेस्टर-5 में तनू ने 92.2 फीसदी अंकों के साथ विवि की टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। शिवानी ने 83 फीसदी अंक लेकर 5वां स्थान और शानू ने 80.60 फीसदी अंक लेकर आठवां स्थान हासिल किया। सभी प्राध्यापिकाओं ने मेरिट सूची में शामिल छात्राओं को बधाई दी।