फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Eid-ul-Fitr is today; members of the Muslim community have gone shopping.

Sonipat News: ईद उल फितर आज, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की खरीदारी

Sat, 21 Mar 2026 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Fitr is today; members of the Muslim community have gone shopping.
फोटो 01: सोनीपत के मामा भांजा चौक के पास सेवई व ड्राई फ्रूट की खरीदारी करते मु​स्लिम समुदाय के
सोनीपत। खुशी व आपसी भाईचारे के त्योहार ईद उल फितर पर्व को लेकर शुक्रवार को बाजारों में काफी भीड़ दिखी। शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ी गई। उसके बाद ईद की खरीदारी के लिए बाजारों में मुस्लिम समुदाय की भीड़ उमड़ी। पर्व के चलते मामा भांजा मस्जिद व ईदगाह कॉलोनी में अस्थायी दुकानें भी सजीं।
विज्ञापन

मस्जिदों व ईदगाह को सजाया गया था। हालांकि बारिश से बाजार की रौनक में थोड़ी कमी आयी लेकिन बारिश थमते ही वह फिर से गुलजार हो गया। कपड़ों की खरीदारी के बाद अब लोगों ने ईद के लिए सेवई, खजूर, ड्राई फ्रूट और पकवान बनाने की सामग्री खरीदारी की। सुबह से देर शाम तक बाजारों में लोगों की भीड़ बनी रही और दुकानों पर अच्छी खासी चहल-पहल देखी जा रही है।
विज्ञापन

बाजारों में सेवई, खजूर, काजू, बादाम, किशमिश सहित अन्य सूखे मेवों की बिक्री तेज हुई। कपड़ों, जूते-चप्पल, कॉस्मेटिक्स और इत्र की दुकानों पर कतारें देखी गईं। ईद की तैयारियों को लेकर महिलाओं ने नए डिजाइन के सूट और बच्चों के लिए ट्रेंडी कपड़े खरीदे। ईद को लेकर इस बार इत्र व टोपी की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed