फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Eid is a symbol of communal harmony and brotherhood: Malik

ईद सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक : मलिक

Sun, 22 Mar 2026 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Eid is a symbol of communal harmony and brotherhood: Malik
ईद पर मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात करते पूर्व  विधायक जगबीर मलिक। स्रोत : ईदगाह
गोहाना। बरोदा रोड स्थित ईदगाह बस्ती की मुख्य मस्जिद में ईद उल फितर का त्योहार शुक्रवार को मनाया गया। इस मौके पर गोहाना से पांच बार के विधायक और पूर्व मंत्री जगबीर सिंह मलिक मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

मलिक ने कहा कि ईद उल फितर का त्योहार सांप्रदायिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और सहिष्णुता का प्रतीक है। इस दिन लोग एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि ईद का अर्थ आनंद और उत्सव है जबकि फितर का मतलब रोजा खोलना होता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. दिलबाग खान ने की। उन्होंने कहा कि ईद उल फितर इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार है। ससे रमजान के 29 या 30 दिन के रोजों के समापन पर मनाया जाता है। कार्यक्रम में मार्गदर्शन गुलाब खान ने किया जबकि मस्जिद के प्रमुख मौलाना मौमिन ने ईद की नमाज पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आजाद सिंह दांगी, बंसी बाल्मीकि, सतवीर रेबारी, प्रभु दयाल प्रजापति, आनंद जांगड़ा, नईम खान, रईसुद्दीन खान, मुस्ताक खान, अनीस खान और एमडी खान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed