फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Educational institutions will take the responsibility of maintaining the squares named after great men

Sonipat News: महापुरुषों के नाम पर बनाए गए चौक का रखरखाव का जिम्मा उठाएंगी शिक्षण संस्थाएं

Sat, 31 May 2025 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Educational institutions will take the responsibility of maintaining the squares named after great men
फोटो 05: सोनीपत के सेक्टर-12 में शिक्षण संस्थान संचालकों के साथ बैठक करते मेयर राजीव जैन। स्रोत
सोनीपत। महापुरुषों के नाम पर बनाए गए चौक का रखरखाव एवं सुंदरीकरण का अभियान चलाया जाएगा। सभी चौक का सुंदरीकरण करने के बाद रखरखाव का जिम्मा शहर की शिक्षण संस्थाएं उठाएंगी। इस बारे में सेक्टर-12 में शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों की बैठक मेयर राजीव जैन की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

इसमें सभी चौक के रखरखाव, शहर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाने एवं शहर को सुंदर बनाने के सुझाव के बारे चर्चा की गई। इस दौरान राकेश कुच्छल, नीरज शर्मा, राहुल मंगला, प्रेम ओझा, दीपक, राजेंद्र, जितेंद्र चावला उपस्थित हुए। बैठक के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थान संचालकों ने चौकों का रखरखाव करने की जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन

इनमें ज्योतिबा फुले चौक-जैन विद्या मंदिर, छोटू राम चौक- इंडियन स्कूल, नंदी चौक-ऋषिकुल विद्यापीठ, सुभाष चौक - सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, तिरंगा चौक- सेफ इंडिया फाउंडेशन, विवेकानंद चौक-रोटरी क्लब, महाराणा प्रताप चौक-गेटवे इंटरनेशनल स्कूल, पंडित श्रीराम शर्मा चौक-ऋषिकुल विद्यापीठ शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आईटीआई चौक-लिटिल एंजल्स स्कूल व इनरव्हील क्लब, महाराजा अग्रसेन चौक- श्रीजी इंटरनेशनल, देवीलाल चौक- दी हिंदू एजुकेशनल सोसाइटी, आंबेडकर चौक-दी हिंदू एजुकेशनल सोसाइटी, कालूपुर चुंगी चौक- ज्ञान विद्यापीठ, भगत सिंह चौक-विजय हाई स्कूल, अरुट जी महाराज चौक-बीएम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, गीता चौक- डीएवी स्कूल, चंद्र शेखर आजाद चौक-ज्ञान गंगा ग्लोबल एवं परशुराम चौक-जेकेपी इंटरनेशनल स्कूल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed