फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Education Minister allotted plots to 630 beneficiaries from 13 villages

Sonipat News: शिक्षा मंत्री ने 13 गांवों के 630 लाभार्थियों को प्लाॅट आवंटित किए

Fri, 17 Oct 2025 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Education Minister allotted plots to 630 beneficiaries from 13 villages
फोटो 03: सोनीपत के जिला परिषद हॉल में आयोजित जन विश्वास-जन विकास समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ग्
सोनीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित हरियाणा बनाने का लक्ष्य को साकार करना है। हम सभी प्रदेशवासियों को देश की तरक्की में अपना योगदान निभाना है। तीसरी बार बनी भाजपा सरकार के संकल्प पत्र के 217 में से एक वर्ष में 46 संकल्प पूरे कर लिए हैं व अन्य पर तेज गति से कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश में तीसरी बार बनी भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने पर जिला परिषद हॉल में जन विश्वास-जन विकास समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शिरकत की। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली पहुंचे।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने 13 गांवों के 630 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत ड्राॅ के माध्यम से निकले प्लाॅटों का आवंटन किया। शिक्षा मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने एक साल घणा कमाल 11 साल, तरक्की बेमिसाल पुस्तिका का विमोचन भी किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय दिए गए पैसे को दलाल बीच में खाने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे प्रधानमंत्री ने खत्म करते हुए देश के 53 करोड़ लोगों को जीरो बैलेंस के जन-धन खातों से जोड़ा। अब जब भी सरकार ऊपर से पैसे भेजती है तो पूरा पैसा लाभार्थियों के खाते में पहुंचता है।
प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि सरकार ने काफी योजनाएं चलाकर समाज के हर एक वर्ग को उसका फायदा दिया है। स्वास्थ्य, आवास, नौकरी, महिलाओं का सामाजिक व आर्थिक तौर पर विकास, किसानों के आय को दोगुना, हाथ के कारीगरों के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज व बिजेंद्र मलिक, जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया, राजकुमार कटारिया, आजाद सिंह नेहरा, अनिल झरोठी, रविंद्र दिलावर, बबिता दहिया, उपायुक्त सुशील सारवान, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ललिता वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed