फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ECI Saksham app is effective for disabled voters

Sonipat News: दिव्यांग मतदाताओं के लिए कारगर है ईसीआई सक्षम एप

Tue, 21 May 2024 09:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 21 May 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
ECI Saksham app is effective for disabled voters
सोनीपत। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी वर्गों की लोकसभा आम चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दिव्यांगाें के लिए मताधिकार का प्रयोग सहज एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सक्षम एप बनाया गया है। यह मोबाइल एप एक प्रकार से दिव्यांग मतदाताओं के लिए वरदान है। दिव्यांग चुनाव से जुड़ी विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने के लिए इस एप का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सक्षम एप के इंटरफेस को दिव्यांगों की जरूरतों को देखते हुए उनके अनुकूल बनाया गया है। सक्षम एप के माध्यम से दिव्यांग वोटर मतदाता सूची में अपना नाम देखने के अलावा पोलिंग बूथ की लोकेशन, बूथ तक आवागमन के लिए व्हीलचेयर के लिए अनुरोध कर सकता है। नए मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवा सकता है, वोटर कार्ड में सुधार, वोटर कार्ड को आधार से जुड़वाने या चुनावी प्रक्रिया से संबंधित अन्य प्रकार की सेवाओं के लिए अनुरोध कर सकता है। यहां तक कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि सक्षम एप से दिव्यांग मतदाता मतदान को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या के लिए संपर्क कर सकता है व शिकायत भी दर्ज कर सकता है। इसके अलावा चुनावों से संबंधित ज्ञानवर्धन के लिए काफी लेख भी सक्षम एप पर उपलब्ध हैं। सक्षम एप गूगल प्ले स्टोर से अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर डाउनलोड करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed