फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Echo coming from opposite direction crushes three friends, they die

Sonipat News: विपरीत दिशा से आई ईको ने तीन दोस्तों को कुचला, मौत

Wed, 28 Aug 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 28 Aug 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Echo coming from opposite direction crushes three friends, they die
राई/सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर गांव भिगान चौक के पास विपरीत दिशा से आई ईको वैन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मारने के बाद सड़क पर खड़े उनके तीसरे साथी को भी कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में ईको चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर देहात के गांव बैरी निवासी अमित ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह तथा उनके भाई सुमित (23) हॉल में गांव लड़सौली में रह रहे हैं। उनके भाई सुमित चार माह से लड़सौली स्थित सीएनजी स्टेशन पर काम करते थे। उनके साथ ही जिला सीतापुर के गांव मनिकापुर अकोहरा निवासी अमित कुमार भी काम कर रहे थे। उनके भाई की अमित कुमार से दोस्ती हो गई थी। उनके गांव बरी से उनका दोस्त विनय घूमने आया था। वह पंजाब जाते हुए उनके पास लड़सौली में रुक गया। चारों ने जन्माष्टमी पर्व मनाने के बाद मुरथल के कुराड़ स्थित सुखदेव ढाबा पर खाना खाने आए थे। विनय और अमित कुमार बाइक पर थे और वह तथा उनके भाई सुमित ऑटो में सवार होकर आए थे। खाना खाने के बाद वह तड़के करीब तीन बजे वह वापस लड़सौली जाने के लिए भिगान चौक पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


अमित ने बताया कि विनय और अमित कुमार उनके करीब 50 मीटर दूर बाइक पर खड़े थे। वह तथा उनका सुमित कुमार भिगान के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान भिगान टोल प्लाजा की तरफ से विपरीत दिशा से आई ईको ने पहले बाइक सवार अमित कुमार व विनय को टक्कर मार दी। चालक दोनों को कुचलते हुए आगे बढ़ा और सड़क किनारे खड़े उनके भाई सुमित को भी कुचल दिया। हादसे में तीनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए। वह हादसा देखकर घबरा गया और वाहन का इंतजाम करने के लिए करीब आधा किलोमीटर दूर चले गए। वहां काफी देर तक वाहन का इंतजार करते रहे। कोई वाहन नहीं मिलने पर वापस पहुंचे तो तीनों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया जा चुका था। तब तक ईको चालक वहां खड़ा था। उसने अपना नाम नहीं बताया और भीड़ का फायदा उठाकर वहां से चला गया। वह नागरिक अस्पताल में पहुंचे तो तीनों की मौत का पता लगा। इसके बाद मुरथल थाना पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन शवों को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच दिन पहले ही सीएनजी स्टेशन पर आया अमित कुमार, सुमित चार माह से लगा था

भिगान चौक पर हादसे का शिकार हुए अमित कुमार पांच दिन पहले ही सोनीपत आए थे और लड़सौली सीएनजी स्टेशन पर काम करने लगे थे। उनकी दोस्ती सुमित से हो गई थी। सुमित चार माह से सीएनजी स्टेशन पर काम कर रहा था। वह चार साल पहले सोनीपत आए थे। उन्होंने पहले ठेकेदारी का काम किया और सीएनजी स्टेशन पर काम करने लगे थे।



विनय को खींच लाई मौत

विनय अपने गांव से घूमने के लिए निकले थे। उन्हें पंजाब जाना था। दिल्ली आने के बाद उन्होंने अपने दोस्त सुमित से बात की तो उन्होंने उसे पहले सोनीपत बुला लिया। वह तीन दिन पहले सोनीपत आए थे। लड़सौली आने के बाद साथ में ही जन्माष्टमी पर्व मनाने का निर्णय किया। वह रात को काफी देर तक मंदिरों में घूमते रहे और फिर खाना खाने आए तो लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।


वर्जन

गांव भिगान चौक पर ईको वैन चालक ने बाइक सवार दो युवकों के साथ ही उनके तीसरे साथी को भी कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed