फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   e tender sarpanch will oppose rally of home minister amit shah

Sonipat News: गृह मंत्री अमित शाह की रैली का विरोध करेंगे सरपंच

Sat, 21 Jan 2023 07:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
e tender sarpanch will oppose rally of home minister amit shah
सोनीपत बीडीपीओ कार्यालय पर धरने पर बैठे सरपंच काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल नियम को लेकर सोनीपत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय में धरने पर बैठे सरपंचों ने सिर पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करवाया। शुक्रवार को धरनास्थल पर पहुंचे सरपंचों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। सरपंचों के धरने का समर्थन करने पहुंचे पार्षद संजय बड़वासनिया ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों का विकास नहीं हो पा रहा। सरकार को चाहिए कि वह सरपंचों की मांग को पूरा करते हुए ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल नियम को वापस ले, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करवाया जा सके।
विज्ञापन

बीडीपीओ कार्यालय में चल रहे धरने पर बैठे सरपंचों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सरपंचों ने गोहाना में 29 जनवरी को होने वाली गृहमंत्री अमित शाह की रैली का विरोध करने का निर्णय लिया। इसके लिए सरपंच सभी गांवों में जाकर इसके लिए समर्थन भी मांगेंगे। यही नहीं रैली वाले दिन ग्रामीण अपने-अपने सरपंचों के नेतृत्व में अपने गांव की सड़कों पर काले झंडों के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगे। पार्षद संजय बड़वासनिया ने कहा कि सरकार के इन नियमों से जहां गांवों का विकास प्रभावित होगा, वहीं गांवों में आपसी भाईचारा भी बिगड़ेगा। सरकार को इस स्थिति को देखते हुए सरपंचों की मांगे जल्द पूरी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक सरपंचों की मांग को पूरा नहीं करती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस कड़ी में शनिवार को सभी सरपंच गांधी चौक पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

गोहाना और मुंडलाना में धरना जारी
गोहाना। ई-टेंडरिंग के विरोध में गोहाना व मुंडलाना बीडीपीओ कार्यालय में सरपंचों का धरना जारी है। सरपंच बीडीपीओ कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को भी धरने पर बैठे सरपंचों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरपंचों ने कहा कि ई-टेंडरिंग के तहत 2 लाख रुपये तक की राशि के काम सरपंच करा सकते है। इससे अधिक लागत का काम करने के लिए ई-टेंडर लगाना होगा। सरकार की इस नीति से गांव में विकास कार्य प्रभावित होंगे। सरपंचों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें 50 लाख रुपये तक के विकास कार्य करने का अधिकार दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरखौदा में सरपंच एसोसिएशन का गठन
खरखौदा। बीडीपीओ कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे सरपंचों ने शुक्रवार को सरपंच एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें थाना कला के सरपंच आशीष दहिया को प्रधान और गांव सैदपुर के सरपंच प्रमोद को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। झरोठी सरपंच जोगिंद्र को कोषाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया। चयनित पदाधिकारियों का मौजूद सरपंचों ने फूल माला पहनाते हुए स्वागत किया। गांव बिधलान के सरपंच सुभाष ने कहा कि सरकार अब तक भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगा पाई है। सरकार अपने नियम उन पर थोप रही है। वह इसका लगातार विरोध करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed