फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   E-cigarettes and foreign cigarettes were being sold outside the railway station

Sonipat News: रेलवे स्टेशन के बाहर बेची जा रही थी ई-सिगरेट व विदेशी सिगरेट

Wed, 27 Dec 2023 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 27 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
E-cigarettes and foreign cigarettes were being sold outside the railway station
 सोनीपत के रेलवे स्टेशन के बाहर दुकान में छापा डालने के दौरान कार्रवाई करती मुख्यमंत्री उड़नदस्त
सोनीपत। मुख्यमंत्री उडऩदस्ता व सिविल लाइन थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर दुकान पर छापा डालकर ई-सिगरेट व विदेशी सिगरेट बरामद की है। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ई-सिगरेट व विदेशी सिगरेट की कीमत करीब पांच लाख रुपये बरामद किए।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना में नियुक्त एसआई राकेश ने पुलिस को बताया कि मुख्यमंत्री उडऩदस्ता में शामिल इंस्पेक्टर सुनील कुमार व एएसआई राजेश की टीम को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के बाहर दुकानदार ई-सिगरेट व विदेशी सिगरेट बेच रहा है। जिस पर संयुक्त टीम बनाई गई है। जिसमें इंस्पेक्टर सुनील व एएसआई के साथ ही गुप्चर विभाग से इंस्पेक्टर जसमेर व एसआई संजय की टीम ने उसकी दुकान पर छापा डाला। वहां पर सेक्टर-14 निवासी सुमित कुमार मिला। पुलिस ने उसे अपनी पहचान दिखाकर जांच की। पुलिस ने दुकान के अंदर से 250 डिग्बी ई-सिगरेट व 479 विदेशी सिगरेट बरामद की गई। पुलिस ने मामले में सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुख्यमंत्री उडऩदस्ता की टीम ने बताया कि विदेशी सिगरेट पर कोई चेतावनी नहीं होती। विदेशी सिगरेट पूरी तरह से प्रतिबंधित की गई है।
विज्ञापन


दिल्ली का युवक करता है सप्लाई

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी सुमित ने बताया कि उनके पास इंसाफ नाम का युवक सप्लाई करता है। उसका मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है। पुलिस उसका पता लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

टीम को ई-सिगरेट व विदेशी सिगरेट बेचने की सूचना मिलते ही कार्रवाई कर छापा डाला। जिस पर मौके से ई-सिगरेट व विदेशी सिगरेट मिली है। इनमें हानिकारक तंबाकू उत्पाद होते हैं। जिसके चलते सरकार ने इसे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर रखा है। वर्तमान में युवा वर्ग इसे चोरी छिपे खरीदकर पी रहा है। इसमें कोई बदबू नहीं आती है। इसका प्रचलन बढ़ रहा है। ऐसे में अभिभावकों को भी सतर्क रहना चाहिए। मेरी टीम इस पर निगरानी रख लगातार कार्रवाई कर रही है।

अजीत सिंह, डीएसपी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed