फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Duty magistrates appointed to monitor EVM machines

Sonipat News: ईवीएम मशीनों की निगरानी के लिए नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

Mon, 27 May 2024 04:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 May 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Duty magistrates appointed to monitor EVM machines
सोनीपत। लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद अब बीट्स कॉलेज मोहाना में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनों की निगरानी एवं सुरक्षा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जिलाधीश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति 3 जून तक रहेगी। इसमें सोनीपत विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सोनीपत को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन

सोनीपत के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता मोहम्मद आशिक को दोपहर दो से रात 10 बजे तक और चालक प्रशिक्षण केंद्र सोनीपत के महाप्रबंधक दीपक कुंडू को रात 10 से प्रात: छह बजे तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। 27 मई को राई विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला राजस्व अधिकारी सोनीपत को ओवरऑल इंचार्ज बनाया है। एचएसवीपी सोनीपत उपमंडल अधिकारी देवेंद्र को प्रात: छह से दोपहर दो बजे तक, कार्यकारी अभियंता नगर निगम अजय निराला को दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक व उप नगर आयुक्त हरदीप सिंह को रात 10 बजे से प्रात: छह बजे तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन

28 मई को गन्नौर विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम गन्नौर को ओवरऑल इंचार्ज बनाया है। नगर निगम के लेखा अधिकारी संजय को प्रात: छह से दोपहर दो बजे तक, नगर परिषद गोहाना के कार्यकारी अभियंता नवीन कुमार को दोपहर दो से रात 10 बजे तक व बिजली निगम सिटी सोनीपत के उपमंडल अभियंता प्रदीप खोखर को रात 10 से सुबह छह बजे तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 मई को खरखौदा विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम खरखौदा को ओवरऑल इंचार्ज बनाया है। सोनीपत चालक प्रशिक्षण केंद्र के महाप्रबंधक दीपक कुंडू को प्रात: छह से दोपहर दो बजे तक, सोनीपत कार्यकारी अभियंता एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मोहम्मद आशिक को दोपहर दो से रात 10 बजे तक व हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता नवनीत सैनी को रात 10 बजे से प्रात: छह बजे तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

30 मई को गोहाना विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त को ओवरऑल इंचार्ज बनाया है। सहायक रोजगार अधिकारी मनोज कुमार को प्रात: छह से दोपहर दो बजे तक, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता अजय निराला को दोपहर दो से रात 10 बजे तक और नगर निगम के उप नगर आयुक्त हरदीप सिंह को रात 10 से प्रात: छह बजे तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

31 मई को विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम गोहाना को ओवरऑल इंचार्ज बनाया है। नगर निगम के लेखा अधिकारी संजय को प्रात: छह से दोपहर दो बजे तक, नगर परिषद गोहाना के कार्यकारी अभियंता नवीन कुमार को दोपहर दो से रात 10 बजे तक और बिजली निगम सिटी उपमंडल अभियंता प्रदीप खोखर को रात 10 बजे से प्रात: छह बजे तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

01 जून को सोनीपत विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सोनीपत को ओवरऑल इंचार्ज बनाया है। चालक प्रशिक्षण केंद्र के महाप्रबंधक दीपक कुंडू को प्रात: छह से दोपहर दो बजे तक, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता मोहम्मद आशिक को दोपहर दो से रात 10 बजे तक व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता नवनीत सैनी को रात 10 से प्रात: छह बजे तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

02 जून को गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम गन्नौर को ओवरऑल इंचार्ज बनाया है। सहायक रोजगार अधिकारी मनोज कुमार को प्रात: छह बजे से दोपहर दो बजे तक, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता अजय निराला को दोपहर दो से रात 10 बजे तक व उप नगर आयुक्त हरदीप सिंह को रात 10 बजे से प्रात: छह बजे तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

03 जून को राई विधानसभा क्षेत्र में जिला राजस्व अधिकारी सोनीपत को ओवरऑल इंचार्ज बनाया है। नगर निगम के लेखा अधिकारी संजय को प्रात: छह से दोपहर दो बजे तक, गोहाना नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता नवीन कुमार को दोपहर दो से रात 10 बजे तक व बिजली निगम के उपमंडल अभियंता सोनीपत प्रदीप खोखर को रात 10 से प्रात: छह बजे तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने रोडवेज महाप्रबंधक संजय कुमार, सहायक उपमंडल अभियंता नगर निगम सोनीपत अमित कुमार, बीईओ राई योगेश, सहायक निदेशक औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सोनीपत वकील पुनिया, कार्यकारी अधिकारी नगर निगम सोनीपत निशा शर्मा व जिला रोजगार अधिकारी सविता लाम्बा को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed