फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Duty imposed on officials to grant permission

Sonipat News: अनुमति प्रदान करने के लिए अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

Mon, 18 Mar 2024 09:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 Mar 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Duty imposed on officials to grant permission
सोनीपत। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने, राजनीतिक दलों को विभिन्न अनुमति देने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव प्रचार के दौरान और मतदान के दिन राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की ओर से वाहनों के संचालन की अनुमति नगराधीश पूजा कुमारी देंगी।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान वाहनों और सार्वजनिक रैलियों आदि में लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति संबंधित एसडीएम की ओर से प्रदान की जाएगी। सार्वजनिक बैठकों व रैलियों की अनुमति संबंधित क्षेत्र के एसडीएम देंगे। शहरी क्षेत्रों में होर्डिंग, पोस्टर के प्रकाशन की अनुमति नगर निगम क्षेत्र में संयुक्त आयुक्त, गोहाना नगर परिषद, खरखौदा, गन्नौर व कुंडली नगर पालिका क्षेत्र में संबंधित सचिव की ओर से प्रदान की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में होर्डिंग व पोस्टर के प्रकाशन की अनुमति संबंधित क्षेत्र के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की ओर से प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

लाउडस्पीकर का प्रयोग सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे कर सकेंगे
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जो भी राजनीतिक दल, उम्मीदवार वाहन के लिए अनुमति लेता है तो अनुमति पत्र की मूल प्रति को ही वह अपने वाहन के शीशे पर चस्पा करेगा। अनुमति पत्र की फोटो कॉपी का उपयोग करने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। वाहनों, होर्डिंग्स, पोस्टर, सार्वजनिक बैठक, रैलियां आदि के संचालन की अनुमति उम्मीदवारों, उनके चुनाव एजेंटों या राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष व सचिवों के आवेदन पर ही दी जाएगी। अनुमति लेने के बाद संबंधित राजनीतिक दल या उम्मीदवार लाउडस्पीकर का प्रयोग सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षणिक संस्थानों और उनके मैदानों पर रैलियां वर्जित
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों के चुनाव खर्चों का लेखा-जोखा आरपी एक्ट, 1951 की धारा 77 और 78 के तहत उचित बनाया गया या नहीं। किसी भी शैक्षणिक संस्थानों और उनके मैदानों (चाहे सरकारी सहायता प्राप्त, निजी या सरकारी) या धार्मिक स्थलों का उपयोग राजनीतिक अभियानों और रैलियों के लिए नहीं किया जाएगा। मतदान के 48 घंटे की अवधि के दौरान वाहनों के संचालन, लाउडस्पीकर के उपयोग, होर्डिंग्स व पोस्टर लगाने और सार्वजनिक बैठक या रैली आयोजित करने की कोई अनुमति नहीं प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed