फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   During the strike, prescriptions were issued but treatment was not provided

Sonipat News: हड़ताल के समय पर्चियां कटती रहीं, इलाज नहीं मिला

Tue, 05 Aug 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 05 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
During the strike, prescriptions were issued but treatment was not provided
फोटो 12: सोनीपत नागरिक अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लगी मरीजों की ला
सोनीपत। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग अधिकारी एवं कर्मचारी तालमेल कमेटी की जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को जियो फेसिंग के विरोध में चिकित्सकों और कर्मचारियों ने ओपीडी छोड़कर सिविल सर्जन कार्यालय में धरना दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सुबह 10 से 11 बजे तक ओपीडी बंद रखी। इससे मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। चिकित्सकों ने सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अस्पताल में चार चिकित्सक न होने के कारण ओपीडी 1700 तक हो सकी।
विज्ञापन

जिला संयोजक डॉ. नितिन फलस्वाल व सह संयोजक टेकराम दहिया ने बताया कि सरकार बिना किसी संसाधन या पूर्व सहमति के जबरन जियो फेसिंग जैसी निजता भंग करने वाली प्रणाली को लागू कर रही है। यह कर्मचारियों के अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने अपनी नीति नहीं बदली तो राज्य कार्यकारिणी की बैठक करके जल्द निर्णायक आंदोलन शुरू किया जाएगा। अस्पताल में एक घंटे तक ओपीडी बंद रहने के कारण मरीजों को उपचार नहीं मिला।
ओपीडी के साथ एक्स-रे भी नहीं हो रहे थे। धरना खत्म होने के बाद सुबह 11 बजे ओपीडी शुरू हुई तो जाकर राहत मिली। हड़ताल की वजह से बच्चों की छोड़कर सभी ओपीडी खाली रहीं। सुबह 10 से 11 बजे तक ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ को छोड़कर कोई चिकित्सक नहीं था।
काउंटर पर मरीजों का पंजीकरण जारी रहा
चिकित्सकों की हड़ताल के बाद भी ओपीडी के लिए मरीजों का पंजीकरण जारी रहा। हड़ताल खत्म होने के बाद मरीजों को उपचार दिया गया। कई मरीज तो कराहते हुए नजर आए मगर चिकित्सकों की हड़ताल के आगे वे लाचार नजर आए।
नेत्र और हड्डी रोगियों को नहीं मिला इलाज
अस्पताल में नेत्र और हड्डी के रोगियों को इलाज नहीं मिल का। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. विकास चहल व डॉ. लतिका खत्री कोर्ट एविडेंस पर गए हुए थे। वहीं, फिजिशियन डॉ. सीमा वार्डों में भर्ती मरीजों की जांच में जुटी थीं। इसकी वजह से दिनभर उनकी ओपीडी बंद रही।

नेत्र जांच के लिए अस्पताल आया हूं मगर चिकित्सक के नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर गए तो चिकित्सक की ओपीडी न होने की बात कही गई। -देवीराम, विकास नगर।

बदन दर्द का इलाज कराने के लिए अस्पताल आया तो पता चला कि चिकित्सक हड़ताल पर है। करीब आधे घंटे से इंतजार कर रहा हूं। चिकित्सक के आने के बाद मरीजों की कतार लंबी लग गई है। -रमड़ी राम, मोहन नगर

अपनी बीमार बेटी का इलाज कराने के लिए अस्पताल आया हूं। यहां आने के बाद पता चला कि चिकित्सक हड़ताल पर हैं। हड़ताल खत्म होने के बाद बेटी को उपचार मिल पाया है। -बलराम, सोनीपत।

फोटो 12: सोनीपत नागरिक अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लगी मरीजों की ला

फोटो 12: सोनीपत नागरिक अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लगी मरीजों की ला

फोटो 12: सोनीपत नागरिक अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लगी मरीजों की ला

फोटो 12: सोनीपत नागरिक अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लगी मरीजों की ला

फोटो 12: सोनीपत नागरिक अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लगी मरीजों की ला

फोटो 12: सोनीपत नागरिक अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लगी मरीजों की ला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed