फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dumping point expansion work stopped due to protest

Sonipat News: विरोध पर रोका डंपिंग प्वाइंट का विस्तार कार्य

Thu, 28 Sep 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 28 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Dumping point expansion work stopped due to protest
सोनीपत। नगर निगम की ओर से कालूपुर चुंगी के पास पार्क की जमीन पर डंपिंग प्वाइंट का विस्तार किया जा रहा है। भगत सिंह कॉलोनी के लोगों ने इसका विरोध शुरू करते हुए धरना दिया। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करके काम रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से डंपिंग प्वाइंट बंद कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन यहां पर इसका विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन

वेदकौर, निर्मला, राजवंती, सरोज, रोशनी, शकुंतला, सुनीता सरोहा, दयानंद व कृष्ण ने बताया कि कालूपुर चुंगी के पास दो पार्क हैं। वहां पर विश्वकर्मा पार्क व भगत सिंह कॉलोनी के पार्क में रोजाना सुबह-शाम काफी लोग सैर करने के लिए आते हैं। विश्वकर्मा पार्क के साथ विश्वकर्मा मंदिर भी है। नगर निगम की ओर से भगत सिंह कॉलोनी के पार्क की दीवार तोड़कर डंपिंग प्वाइंट का विस्तार किया जा रहा है। वह डंपिंग प्वाइंट बंद करने की मांग कर रहे हैं।इसे लेकर निगम प्रशासन व पार्षद को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। अब डंपिंग प्वाइंट का विस्तार किया जा रहा है। लोगों के हंगामे की सूचना के बाद निगम पार्षद मोनिका नागर भी वहां पहुंचीं। उन्होंने लोगों के विरोध का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि डंपिंग प्वाइंट बंद करने के लिए निगम की हाउस बैठक में प्रस्ताव पास कराया जा चुका है, फिर भी निगम की ओर से इसी प्वाइंट का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन

डंपिंग प्वाइंट खत्म करने की बजाय विस्तार किया जा रहा है। 29 सितंबर को होने वाली हाउस की बैठक में इसको लेकर मुद्दा उठाया जाएगा। -मोनिका नागर, निगम पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

भगत सिंह कॉलोनी पार्क की जमीन पर डंपिंग प्वाइंट का विस्तार करने का काम शुरू किया था। लोगों ने उसको रुकवा दिया है। डंपिंग प्वाइंट के विस्तार को लेकर लोगों को समझाने का प्रयास किया जाएगा। -जोगेंद्र, सफाई निरीक्षक, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed