फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Due to unannounced power cuts, people have no peace during the day and sleepless nights.

Sonipat News: बिजली के अघोषित कटों से लोगों का दिन का चैन और रात की नींद हराम

Mon, 27 May 2024 10:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 May 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Due to unannounced power cuts, people have no peace during the day and sleepless nights.
सोनीपत/गन्नौर/गोहाना। भीषण गर्मी का सितम जारी है। इसमें बिजली के अघोषित कटों की वजह से लोग परेशानी है। बार-बार गुल हो रही बिजली के चलते न घरों में एसी चल पा रहे और न ही पानी की बेहतर आपूर्ति हो पा रही है। इससे लोगों की दिनचर्या पर विपरीत असर पड़ रहा है। आलम ये है कि शहर व ग्रामीण क्षेत्र में हर घंटे बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। बिजली कटौती का प्रभाव औद्योगिक क्षेत्रों पर भी पड़ने लगा है।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से शहर व ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का दावा किया जा रहा है। बार-बार लग रहे कटों से लोगों का दिन का चैन और रात की नींद हराम हो गई है। जिलेभर में अघोषित कटों की गिनती करना मुश्किल है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के हालात सबसे खराब है। रातभर ट्रांसफार्मरों में फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बंद रहती है। जिलेभर में ओवरलोडिंग की वजह से कम वोल्टेज आने व ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। इससे लोग पसीने से तर बतर हो रहे। लंबे बिजली के कट की वजह से घरों में लगे इनवर्टर ठप पड़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में छह से सात घंटे तक बिजली के कट लग रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिजली के अघोषित कटों के कारण कालोनियों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। रोजमर्रा के काम पूरे नहीं हो रहे हैं। उनका कहना है कि रोस्टर के मुताबिक शहर में 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति होनी चाहिए।
विज्ञापन

एसबीआई की शाखा के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में लगी आग
गोहाना शहर में सिविल रोड स्थित एसबीआई शाखा के बाहर रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे बैंक और आसपास के क्षेत्र के बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। दमकल विभाग की टीम ने फोम फायर एक्सटिंग्विशर की सहायता से आग पर काबू पाया। इससे पहले ट्रैक्टर पर लगे स्प्रे पंप से पानी का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल रोड स्थित एसबीआइ की शाखा के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इससे आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। एसबीआई के सुरक्षा कर्मी मनोज कुमार ने अग्निरोधक सिलिंडर से आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल विभाग के कार्यालय में सूचना दी गई। इसके बाद टीम ट्रैक्टर पर लगे स्प्रे पंप और फोम फायर एक्सटिंग्विशर के साथ मौके पर पहुंची। बिजली आपूर्ति को बंद करवाकर पहले पंप से पानी का छिडक़ाव किया गया। उसके बाद फोम फायर एक्सटिंग्विशर की सहायता से आग पर काबू पाया गया।



वर्जन
जितनी बिजली मिल रही है, उसी के अनुरूप बिजली की आपूर्ति हो रही है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ी है और बिजली कट भी लग रहे है। बिजली सप्लाई सुचारू होती रहे, इसके लिए कर्मचारियों को हर समय तैयार रहने की निर्देश दिए गए हैं। जहां भी बिजली कट की शिकायत मिलती है, उसका तुरंत समाधान करवाया जा रहा है।
गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed