फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Due to the negligence of the dumper driver, the life of the child and the elderly was lost

डंपर चालक की लापरवाही से गई थी बच्चे और बुजुर्ग की जान

Mon, 11 Jul 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Due to the negligence of the dumper driver, the life of the child and the elderly was lost
गन्नौर। नेशनल हाईवे-44 पर स्थित अंतरराष्ट्रीय फल, फूल एवं बागवानी मंडी के सामने फ्लाईओवर पर हुआ हादसा डंपर चालक की लापरवाही से हुआ था। हादसे में कार सवार एक बच्चे व बुजुर्ग की मौत हो गई थी। बच्चे के माता-पिता घायल हो गए थे। बच्चे के पिता ने बड़ी थाना में डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पानीपत के सेक्टर-18 निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी मोनिका, बेटे अर्नव उर्फ लक्ष्य (12) के साथ दिल्ली शादी में गए थे। वहां से वापस आने लगे तो उसके दोस्त के पिता पानीपत के गांव करहंस निवासी श्रीकृष्ण (62) भी उनकी कार में सवार हो लिए थे। गन्नौर फ्लाईओवर पर उनकी कार सड़क पर डंपर से टकरा गई थी। हादसे में वह तथा उसकी पत्नी मोनिका व बेटा अर्नव तथा श्रीकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सोनीपत नागरिक अस्पताल में श्रीकृष्ण को मृत घोषित कर दिया गया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए ओमप्रकाश, उसकी पत्नी मोनिका व बेटे अर्नव को पानीपत ले जाया गया था। वहां अर्नव को भी मृत घोषित कर दिया था। बड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि ओमप्रकाश के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने अर्नव के शव का पानीपत व श्रीकृष्ण के शव का सोनीपत नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed