फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Due to the collision of the car, another car collided with the woman sitting in the bus queue, injured

कार की टक्कर से बस क्यू शेल्टर में बैठी महिला से जा टकराई दूसरी कार, घायल

Wed, 23 Mar 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Due to the collision of the car, another car collided with the woman sitting in the bus queue, injured
खरखौदा-गोहाना रोड पर गांव कटवाल के अड्डे पर दो कारों की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद एक कार अनियंत्रित होकर अड्डे पर बने बस क्यू शेल्टर में बैठी महिला से जा टकराई। हादसे में महिला घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक वहां से भाग गया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कटवाल निवासी दर्शना ने बताया कि वह 21 मार्च को सुबह करीब 10 बजे गांव के अड्डे पर बने बस क्यू शेल्टर में बैठकर गोहाना जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी समय एक कार गांव लाठ की तरफ से तेजगति में आई और भैंसवाल कलां की तरफ से आ रही दूसरी कार को सीधी टक्कर मार दी। दर्शना के अनुसार टक्कर लगने के कारण भैंसवाल कलां की तरफ से आ रही कार बस क्यू शेल्टर में जा घुसी और उसे टक्कर मार दी। इस पर कार को टक्कर मारने वाला चालक वहां से फरार हो गया। दूसरी कार के चालक नरेंद्र ने उसे महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed