{"_id":"63655f34e5bf3474ee3f6cfe","slug":"due-to-technical-flaw-in-biometric-machines-the-work-of-pensioners-stopped-demonstrated-sonipat-news-rtk662589485","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोमेट्रिक मशीनों में तकनीकी खामी आने से रूका पेंशनधारकों का काम, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोमेट्रिक मशीनों में तकनीकी खामी आने से रूका पेंशनधारकों का काम, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
लघु सचिवालय स्थित खजाना अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते पेंशनधारक। संवाद
- फोटो : Sonipat
लघु सचिवालय स्थित खजाना अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को तीन बायोमेट्रिक मशीनों में से दो में आई तकनीकी खामी के चलते जीवन प्रमाणपत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा कराने पहुंचे पेंशनधारकों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई घंटे तक व्यवस्था दुरुस्त न होने पर गुस्साए पेंशनधारकों ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पेंशनधारकों ने कार्यालय के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कार्यालय में अव्यवस्था होने के चलते ही उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सेवानिवृत्त कर्मचारी को अपनी पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाणपत्र जमा करवाना होता है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में पेंशनधारक खजाना अधिकारी कार्यालय पहुंचे। आंतिल समाजसेवा समिति के प्रधान रामकिशन फौजी ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब पेंशनधारक खजाना कार्यालय पहुंचे तो कर्मचारी अपनी सीटों पर नहीं मिले। कुछ देर बाद कर्मचारियों ने पहुंचकर काम शुरू किया। जिसके बाद दो बायोमेट्रिक मशीनों में तकनीकी खामी के चलते पेंशनधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काम रुक जाने के चलते कार्यालय के बाहर पेंशनधारकों की लंबी लाइन लग गई। पेंशनधारक करीब 3 घंटे तक लाइनों में लगे रहे। ऐसे में गुस्साए पेंशनधारकों ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसके बाद अधिकारी ने बायोमेट्रिक मशीनों को ठीक करवाकर काम को शुरू करवाया। इसके बाद पेंशनधारकों का काम सुचारु रूप से हो सका।
कोरोना काल के दौरान कार्यालय में मैनुअल तरीके से काम किया जा रहा था। अब बायोमेट्रिक मशीन से पेंशनधारकों के निशानों का मिलान किया जा रहा है। शुक्रवार को काम करते हुए दो बायोमेट्रिक मशीनों में तकनीकी खराबी आ गई, जिस कारण कार्य में देरी हुई। मशीन को जल्द ठीक करवाकर काम शुरू करवा दिया गया था। अब तीनों बायोमेट्रिक मशीनें सही कार्य कर रही हैं। आगे से पेंशनधारकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। -संजीव कुमार ढींगड़ा, खजाना अधिकारी, सोनीपत।