{"_id":"60d78e718ebc3e694e08606c","slug":"due-to-suspicion-of-character-the-soldier-had-hatched-a-conspiracy-to-kill-his-wife-while-on-duty-sonipat-news-rtk614752894","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरित्र पर शक होने के कारण फौजी ने ड्यूटी के दौरान ही रची थी पत्नी की हत्या की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरित्र पर शक होने के कारण फौजी ने ड्यूटी के दौरान ही रची थी पत्नी की हत्या की साजिश
विज्ञापन
गोहाना। शहर में गौतम नगर के रहने वाले फौजी गुलशन ने ड्यूटी के दौरान ही करीब एक माह पहले ही अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। उसे शादी के बाद से ही पत्नी के चरित्र पर शक था। पत्नी की हत्या करने के लिए गुलशन ने 5 जून को छुट्टी पर आने के दौरान मुरादाबाद से ही चाकू खरीद लिया था। शुक्रवार को उसी चाकू से उसने अपनी पत्नी की हत्या की। बरोदा थाना पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए उसे न्यायालय में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
गुलशन सेना में क्लर्क है और इस समय वह हिमाचल प्रदेश में नियुक्त है। लेकिन इन दिनों वह डेपुटेशन पर बंग्लुरु ड्यूटी दे रहा था। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले एक अनजान युवक ने उससे फोन करके ज्योति से संबंध तोड़ने की बात कही। इस बात को लेकर उसने ज्योति से पूछने की बजाय वह उसके चरित्र पर शक करने लगा। वह उसे परेशान करने लगा और ड्यूटी के दौरान ही उसकी हत्या करने की साजिश रची। इसके बाद गुलशन 5 जून को छुट्टी लेकर आया। उसने पत्नी की हत्या करने के लिए रास्ते में मुरादाबाद से पॉकेट चाकू खरीदा।
घर पर नहीं लगा मौका तो बाहर ले जाकर मारने का बनाया प्लान
गुलशन को छुट्टी मिलने के बाद घर लौटने पर ज्योति को मारने का मौका नहीं मिला। इस पर उसने ज्योति को बाहर ऐसी जगह मारने का प्लान बनाया, जहां उसे कोई बचा न सके। उसने ज्योति को रोहतक स्थित मायके जाने के लिए तैयार किया। दोनों वीरवार को बाइक पर रोहतक गए। वहां से गुलशन ज्योति को सुबह पांच बजे लेकर ही घर के लिए निकला। उसने वापसी में गांव माहरा के पास ड्रेन-8 की पटरी पर ले जाकर ज्योति का चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। उसने चाकू को घटनास्थल के नजदीक ही फेंक दिया था।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान ही ज्योति का काटा गला
गुलशन ने वीरवार रात को ही ससुराल वालों से अपनी तबीयत खराब बताई थी। उसने वहां से गोहाना आते समय ज्योति से भी तबीयत खराब होने की बात कही। इस पर वह ज्योति को कुछ देर आराम करने का बहाना बनाकर ड्रेन की पटरी पर लेकर गया था। वहां गुलशन पटरी पर बाइक खड़ी करके ड्रेन की तरफ सूखी घास पर लेट गया था। उसने वही ज्योति को बुलाया और बातचीत करते-करते जेब से चाकू निकाल कर उसके गले पर वार करके हत्या की। पूछताछ में उसने पुलिस को अपनी साजिश की जानकारी दी।
गुलशन को न्यायालय में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। उससे घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया जाएगा। उसने पत्नी के चरित्र पर शक होने के चलते उसकी हत्या करने की बात कबूली है। अनजान युवक के फोन करने के बारे में गुलशन ने बताया है, उसकी सच्चाई का भी पता लगाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-बदन सिंह, बरोदा थाना एसएचओ।