{"_id":"60e4a4d28ebc3eed417180e8","slug":"due-to-suspicion-of-character-murder-of-wife-by-stabbing-her-in-stomach-in-front-of-innocent-children-sonipat-news-rtk61642004","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरित्र पर शक के चलते मासूम बच्चों के सामने पत्नी के पेट में चाकू मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरित्र पर शक के चलते मासूम बच्चों के सामने पत्नी के पेट में चाकू मारकर की हत्या
विज्ञापन
शहर की ऋषि कॉलोनी में एक व्यक्ति ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी पत्नी के पेट में चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी का भाई घायल महिला को उठाकर निजी अस्पताल में ले गया तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया। वह महिला के शव को सामान्य अस्पताल में ले जाने की बात कहकर वापस घर ले आया और परिजनों को बुलाने चला गया। इसी बीच आरोपी ने पुलिस को फोन भाई पर ही हत्या का आरोप लगा दिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो सच्चाई सामने आई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मूलरूप से गांव जाहरी निवासी रवींद्र उर्फ काला ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उनका परिवार फिलहाल ऋषि कॉलोनी में रहता है। उनके माता-पिता बाहर वाले कमरे में रहते हैं और उसका व उसके छोटे भाई प्रवीन का परिवार पीछे बने दो कमरों में अलग-अलग रहता है। रवींद्र ने बताया कि सोमवार को उसके माता-पिता बाहर गए थे। इसी बीच उसे भाई के कमरे से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। उसने कमरे में जाकर देखा तो उसका छोटा भाई प्रवीन अपनी पत्नी पायल (28) के पेट में चाकू मार रहा था। उसने पायल को छुड़वाया तो आरोपी वहां से फरार हो गया। इस पर उसने पायल के पेट पर चुनरी बांधी और उसे लेकर निजी अस्पताल में पहुंचा। यहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह पायल को लेकर वापस घर आ गया। उसके बाद वह अपने परिजनों के पास गांव जाहरी चला गया। साथ ही पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मंगलवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रवींद्र उर्फ काला के बयान उसके भाई प्रवीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घर में अकसर रहता था झगड़ा
रवींद्र ने पुलिस को बताया कि उसके भाई प्रवीन की शादी 11 साल पहले पश्चिमी बंगाल की पायल से हुई थी। पायल से दो बेटी व एक बेटा है, जिसमें बड़ी बेटी छाया (8) बेटा टिंस (5) व तीसरी बेटी रेहा (3) है। उसका भाई शराब पीने का आदी है और अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी के चलते उनके घर में अकसर झगड़ा रहता था।
विज्ञापन
आरोपी पुलिस से बोला- भाई ने मारा चाकू
आरोप है कि पत्नी को चाकू मारकर वहां से फरार होने के बाद प्रवीन ने पुलिस को फोन कर कहा कि उसके भाई रवींद्र ने उसकी पत्नी की हत्या की है। पुलिस ने रवींद्र की तलाश शुरू की। वह महिला के शव के पास नहीं मिला तो उसे तलाश कर पकड़ लिया गया। उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह परिजनों को लेने गांव गया था। उसने भी पुलिस को सूचित कर हत्या किए जाने की बात बताई है। इस पर पुलिस ने जांच के बाद उसे छोड़ दिया और उसके बयान पर आरोपी उसके भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
जांच के दौरान बेटी ने कहा - पापा ने मारा चाकू
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जब रवींद्र पर ही शक गहराया तो उसने हत्या में शामिल नहीं होने की बात कही। उसने बताया कि वारदात के समय प्रवीन के बच्चे कमरे में थे। पुलिस ने उन बच्चों से बातचीत की। बड़ी बेटी छाया ने पुलिस को बताया कि उसके पापा ने ही मम्मी के पेट में चाकू मारा है, जिसके बाद पुलिस ने रवींद्र को छोड़ दिया।
वर्जन
ऋषि कॉलोनी में व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से वार कर हत्या कर दी। उसके भाई के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- नीरज कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।