फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   due to sudden braking trolley driver, the canter collided from behind, the driver died

ट्राला चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से टकराया कैंटर, चालक की मौत

Thu, 09 Dec 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
due to sudden braking trolley driver, the canter collided from behind, the driver died
गोहाना। जींद रोड स्थित अनाज मंडी के पास ट्रॉला चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहा कैंटर उससे टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई, जबकि उसका सहयोगी घायल हो गया। मृतक के भाई की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में यूपी के हरदोई निवासी विनोद ने बताया कि उसका छोटा भाई रितेश (30) कैंटर चालक था। वह 7 दिसंबर को जींद जिले के गांव आसन से प्लास्टिक स्क्रैप भरकर दिल्ली के बवाना के लिए चला था। उसके साथ गांव आसन निवासी राजकुमार भी बतौर सहायक कैंटर में बैठा था। विनोद के अनुसार वह और दिल्ली के बलजीत नगर निवासी संजीव मित्तल कार लेकर उनके पीछे चल रहे थे। जब वह दोपहर करीब 12 बजे गोहाना में नई अनाज मंडी के पास पहुंचे तो एक ट्राला चालक ने एकदम ब्रेक लगा दिए और ट्राले को घुमा दिया। इससे उसके भाई का कैंटर ट्राले में टकरा गया। इस हादसे में उसका भाई व सहयोगी राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्राले समेत फरार हो गया। इसे बाद वह दोनों को नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक उसके भाई रितेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजकुमार को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया। शहर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नोट : गाजियाबाद के ध्यानार्थ
उधर, कार की टक्कर से घायल बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर
जीटी रोड पर मुरथल के पास कार की टक्कर से घायल हुई बाइक सवार महिला की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल उसके पति का उपचार गाजियाबाद के अस्पताल में चल रहा है। मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दिल्ली में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के गाजियाबाद स्थित नंदग्राम में आश्रम रोड पर रहने वाले रोहित ने बुधवार को मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उसकी ससुराल पानीपत में है। वह 5 दिसंबर को पत्नी अंजलि (22) को लेने पानीपत आया था। वहां से 6 दिसंबर को वह पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद के लिए चल पड़ा। जब वह मुरथल स्थित पार्क ब्लू होटल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह दोनों घायल हो गए। उन्हें मुरथल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक दिन यहां उपचार कराने के बाद परिजन उसे व उसकी पत्नी को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में ले गए। जहां से उसकी पत्नी को गंभीर हालत के चलते गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को उपचार के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई। मामले की सूचना के बाद पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने दिल्ली में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने रोहित के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कार चालक के बारे में पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed