{"_id":"5f3592b28ebc3e6d02509342","slug":"due-to-rain-the-hospital-s-power-failure-treatment-of-patients-with-phone-lights-trouble-increased-sonipat-news-rtk5687315116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के कारण अस्पताल की बिजली गुल, फोन की लाइट से हुआ मरीजों का उपचार, परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के कारण अस्पताल की बिजली गुल, फोन की लाइट से हुआ मरीजों का उपचार, परेशानी बढ़ी
विज्ञापन
बिजली नहीं होने के कारण दंत क्लीनिक में अंधेरा छाया हुआ
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। बारिश के कारण नागरिक अस्पताल में वीरवार दोपहर बाद तक बिजली गुल रही। इस दौरान ओपीडी, एमरजेंसी वार्ड समेत कई वार्डों में दिनभर बिजली कटी रही। बिजली सप्लाई ठप होने की वजह से अस्पताल में मरीजों के न एक्स-रे हो सके और न ही सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड हुए। इसके चलते बारिश में उपचार कराने के लिए आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं मोबाइल की लाइट जलाकर चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार करने को मजबूर होना पड़ा। ऐसे में मरीजों के साथ चिकित्सकों की भी परेशानी बढ़ी।
बुधवार देररात से लगातार हो रही बारिश की वजह से वीरवार सुबह अचानक अस्पताल की बिजली गुल हो गई। वीरवार सुबह आठ बजे जब ओपीडी शुरू हुई, उस समय भी बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। ऐसे में ओपीडी, एमरजेंसी वार्ड व लैब सहित कई वार्डों में बिजली बाधित रही। ऐसे में अस्पताल में पहुंचे मरीजों के एक्स-रे, सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड तक नहीं हो सके और न ही ब्लड जांच के लिए सैंपल लिए गए। बिजली की वजह से दंत ओपीडी पूरी तरह से बंद रही। बारिश के दौरान अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली सप्लाई ठप होने की वजह से चिकित्सक द्वारा अस्पताल में घायल व्यक्ति को मोबाइल की लाइट जलाकर टांकें लगाए गए। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कई वार्डों में जेनरेटर की व्यवस्था तक नहीं की गई थी। ऐसे में अस्पताल में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं बारिश का पानी इमरजेंसी वार्ड के गेट तक पहुंच गया था। वहीं गायनी वार्ड समेत कई भवनों पर छतें तक टपक रही। लोगों को अस्पताल के वार्डों में जाने को परेशानी हो रही थी। लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली निगम के टोल फ्री नंबर तक बंद रहे। साथ ही अधिकारियों ने उनके फोन तक नहीं उठाए। जिसके चलते दोपहर बाद तक बिजली सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी।
विज्ञापन
--
वीरवार सुबह तेज बारिश होने के बाद अस्पताल की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। ऐसे में जेनरेटर चलाकर कई वार्डों में बिजली सप्लाई चालू करा दी गई थी।
-डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक नागरिक अस्पताल।