फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Due to non-lifting, Sonipat grain market was filled with wheat sacks and pallets were planted.

Sonipat News: उठान नहीं होने से बंद की गेहूं की खरीद

Mon, 17 Apr 2023 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Due to non-lifting, Sonipat grain market was filled with wheat sacks and pallets were planted.
उठान न होने के कारण गेहूं के बोरों से अटी सोनीपत अनाज मंडी व लगाए गए चट्टे।
गोहाना। जींद रोड स्थित अनाज मंडी में सोमवार दोपहर बाद हैफेड एजेंसी की ओर से गेहूं की खरीद बंद कर दी गई। दोपहर तक मंडी में 60 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो गई थी। खरीद बंद होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि आढ़तियों ने गेहूं को अपने पास डलवा लिया है। हैफेड के अधिकारियों ने कहा कि उहान नहीं होने के कारण गेहूं की खरीद बंद करवा दी गई है।
विज्ञापन

गोहाना अनाज मंडी में उठान का टेंडर पास नहीं होने से गेहूं के बोरों के चट्टे लगा रखे हैं। हर जगह पर गेहूं के कट्टे ही दिखाई दे रहे हैं। स्थिति यह हो गई है कि अनाज मंडी फसलों को उतारने के लिए भी जगह नहीं बची है। ऐसे में सोमवार दोपहर बाद अनाज मंडी में हैफेड एजेंसी ने गेहूं की खरीद को बंद कर दिया है। जिससे किसानों व आढ़तियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

18 अप्रैल की रात को बारिश की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के चलते 18 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है। ऐसे में अनाज मंडी में एजेंसियों ने खरीद को बंद कर दिया है और उच्च अधिकारियों से फसल की उठान की गुहार लगाई है, ताकि बारिश की वजह से फसल खराब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बारिश की संभावना के चलते दोपहर बाद गेहूं की खरीद को बंद कर दिया गया है। अब फसल की उठान का काम तेजी से किया जाएगा। इसके लिए उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। -प्रवीण भारद्वाज, मैनेजर, हैफेड, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed