फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Due to negligence of the Public Health Department, waterlogging in Rajlugarhi, anger

Sonipat News: जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से राजलूगढ़ी में जलभराव, रोष

Wed, 18 Mar 2026 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Due to negligence of the Public Health Department, waterlogging in Rajlugarhi, anger
फोटो : सोनीपत के गांव राजलूगढ़ी में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई खोदाई के कारण गड्ढे में भर
गन्नौर। गांव राजलूगढ़ी में जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की ओर से गली में पानी के पाइपलाइन डालने के लिए खोदाई की गई, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया। पाइपलाइन में वाल्व तक नहीं लगाया गया जिसके चलते पानी आपूर्ति शुरू होने पर पानी लगातार बहकर सड़कों और गलियों में बहता रहता है।
विज्ञापन

गली में बने गड्ढों में पानी भरने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। कई स्थानों पर कीचड़ और फिसलन के कारण हादसे का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की इस अनदेखी के कारण घरों तक दूषित पानी पहुंच रहा है इससे बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


राजलूगढ़ी में पाइपलाइन के छोड़े गए कार्य को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तलब किया जाएगा। जल्द ही क्षतिग्रस्त पाइपलाइन ठीक करवाने का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवेश कादियान, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed