फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Due to deficiencies in cleaning work, a fine of Rs 25 thousand was imposed.

Sonipat News: सफाई कार्य में खामियों के चलते 25 हजार का जुर्माना लगाया

Thu, 28 Mar 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 28 Mar 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Due to deficiencies in cleaning work, a fine of Rs 25 thousand was imposed.
सोनीपत। निगम आयुक्त विश्राम मीणा ने सफाई कार्य की जांच करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव जठेड़ी व बहालगढ़ रोड पर खुले में कूड़ा पड़ा मिलने के साथ उसमें आग लगी मिली। इन्हीं खामियों के चलते सफाई का कार्य करने वाली एजेंसी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त ने कहा कि शहर में सफाई करने वाली कंपनी को सख्त निर्देश दिए गए है कि शहर में नियमित रूप से सफाई समय पर की जाए। खुले में पड़े कूड़े में आग लगने से वातावरण दूषित होने के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। निगम अधिकारी लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सफाई कार्यों को प्राथमिकता के साथ दुरुस्त करवाने का कार्य करते हैं। जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर निगम की सफाई वैन प्रतिदिन डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed