{"_id":"68accf9bd3b7a639ac029581","slug":"due-to-chaos-candidates-had-to-sweat-in-biometric-verification-after-htet-sonipat-news-c-197-1-snp1008-141240-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अव्यवस्था से एचटेट के बाद बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन में अभ्यर्थियों के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अव्यवस्था से एचटेट के बाद बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन में अभ्यर्थियों के छूटे पसीने
Tue, 26 Aug 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो 29- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में बनाए गए केंद्र पर बायोम
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से ली गई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन का कार्य शुरू हो गया है। बोर्ड की ओर से जल्द ही परीक्षा परिणाम जारी किया गया।
मुरथल अड्डा स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या विद्यालय में बनाए गए केंद्र पर पहले दिन अव्यवस्था का आलम रहा। अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेजों का सत्यापान करवाने के लिए काफी देर तक लंबी लाइनों में लगना पड़ा।
केंद्र पर बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन के लिए सोनीपत सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश के बड़ौत, बागपत, मेरठ, कानपुर से आए अभ्यर्थियों की लंबी लाइनें लगी रहीं। अभ्यर्थियों के लिए विद्यालय के दो कमरों में 5 मशीनें लगाई गई थीं जबकि अभ्यर्थियों की तादाद ज्यादा थी।
विज्ञापन
पहले दिन 2600 अभ्यर्थियों के बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन का लक्ष्य रखा गया था जबकि भीड़ के चलते केवल 2000 का ही हो पाया। अन्य अभ्यर्थियों को लौटना पड़ा। यही कारण रहा कि अभ्यर्थियों को काफी देर तक लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कुछ अभ्यर्थी बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन के लिए सुबह 7 बजे ही केंद्र पर पहुंच गए थे।
जिले में 21,113 अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
सोनीपत में एचटेट 31 जुलाई व 1 अगस्त को लिया गया था। दोनों दिन में 42 केंद्रों पर चार सत्रों में 26 हजार में से 21,113 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी जबकि 4887 अनुपस्थित थे। अब बोर्ड की ओर से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को दो दिन बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है।
पहले दिन भीड़ के चलते अव्यवस्था का माहौल रहा। अभ्यर्थी प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था से असंतुष्ट नजर नहीं आए। बच्चों के साथ आई महिला अभ्यर्थियों में नंबर देरी से आने के कारण बोर्ड, सरकार व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ रोष दिखा।
बारिश ने भी ली परीक्षा
बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन के लिए आए अभ्यर्थियों की पहले दिन बारिश ने भी परीक्षा ली। पहले भीड़ के चलते परेशान अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को बारिश ने परेशान किया। विद्यालय परिसर में लगी लाइन को बरामदे में लगाया गया। ऐसे में कुछ महिला अभ्यर्थी की गेट पर तैनात शिक्षकों व बोर्ड के अधिकारियों के साथ कहासुनी भी हुई। हालांकि, बाद में पहुंची पुलिस ने व्यवस्था को संभाला।
बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन के लिए आए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर विद्यालय की छुट्टी कर दी गई थी। व्यवस्था को संभालने के लिए खासकर सभी शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी थी ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंगलवार को शेष अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक का कार्य जारी रहेगा। -सुमन बाला शर्मा, प्राचार्य, पीएम श्री राजकीय कन्या विद्यालय, मुरथल अड्डा।