{"_id":"66c0f814a44bb96fa2013f0f","slug":"due-to-145-mm-rain-shani-mandir-underbridge-became-a-pond-city-divided-into-two-parts-sonipat-news-c-197-1-snp1002-123148-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 14.5 एमएम बारिश में शनि मंदिर अंडरब्रिज बना तालाब, दो भागों में बंटा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 14.5 एमएम बारिश में शनि मंदिर अंडरब्रिज बना तालाब, दो भागों में बंटा शहर
Sun, 18 Aug 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में शनिवार को हुई 14.5 एमएम बारिश ने शहर के हालात पूरी तरह बिगाड़ दिए। गर्मी व उमस का सामना कर रहे लोगों को बारिश से कुछ हद तक राहत मिली, लेकिन सड़कों व गलियों में डेढ़ से दो फुट तक भरे पानी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी। जिला प्रशासन के पानी निकासी के सभी दावे भी पानी में बह गए। शनि मंदिर अंडरब्रिज में 10 फीट तक पानी भरने से शहर दो भागों में बंट गया। कई मार्गों पर दोपहिया वाहन बंद होने से लोग धक्का मारते नजर आए। कई मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। मौसम विशेषज्ञ ने रविवार को बादल छाने और बारिश होने के आसार जताए हैं।
जिले में कई दिनों से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। शनिवार सुबह से धूप खिली रही। दोपहर को आसमान घने काले बादलों से घिर आया। करीब एक घंटे तक मेघ जमकर बरसे। बारिश ने शहर में पानी निकासी की पोल खोल दी। मामा-भांजा चौक, मुरथल रोड, सेक्टर-14 व 15 रोड, गीता भवन चौक, कच्चे क्वार्टर मार्केट, सहित विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर गलियों में जलभराव की स्थिति बनी रही। गीता भवन चौक के पास सड़क पर करीब डेढ़ से दो फुट तक पानी भर गया। सड़क पर भरे पानी में बाइक व स्कूटी बंद हो गई। महिला-पुरुष अपनी-अपनी स्कूटी को धक्का मारकर ले जाते रहे। शनि मंदिर में पानी भरने से तालाब जैसी स्थिति बनी रही। इससे शहर दो भागों में बंट गया। लोगों को रेलवे लाइन पार जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ा।
बारिश के बावजूद बढ़ा तापमान
जिले में बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.9 और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 33.7 और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
सिसाना की आरक्षित बस्ती में घुसा तालाब का पानी
खरखौदा। बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गई, वहीं निचले इलाकों में भी जलभराव देखने को मिला। गांव सिसाना की आरक्षित बस्ती में साथ लगते तालाब का पानी घुस गया। जिससे करीब 50-60 घरों के लिए परेशानी पैदा हो गई है। ग्रामीण संदीप, प्रेम, उदय सिंह, महेंद्र, बलवान, संदीप, सतबीर, अनिल का कहना है कि उनकी बस्ती के पास तालाब का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। शनिवार को बारिश में तालाब ओवरफ्लो हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पानी निकासी की मांग की है।
दिल्ली-एनसीआर में मानसून सक्रिय है। जिले में सभी जगह एक साथ बारिश नहीं हो रही, यही कारण है कि शनिवार को सोनीपत शहर में बारिश के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
- डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर