फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   DSP won gold medal in All India Police Badminton Competition

Sonipat News: अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता में डीएसपी ने जीता स्वर्णपदक

Thu, 04 Apr 2024 10:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Apr 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
DSP won gold medal in All India Police Badminton Competition
सोनीपत के एंटी करप्शन ब्यूरो में कार्यरत डीएसपी विपिन कादियान बैडमिंटन प्रतियोगिता जीतने के बाद
सोनीपत। 16वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता की मिश्रित डबल्स स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विपिन कादियान ने स्वर्ण पदक जीता है। लौटने पर उनका स्वागत किया गया। विपिन कादियान सोनीपत एंटी करप्शन ब्यूरो में बतौर पुलिस उप अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगिता तेलंगाना के हैदराबाद में 17 से 22 मार्च तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता की बैडमिंटन स्पर्धा में विपिन कादियान ने आईपीएस प्रबीना पी. के साथ मिलकर मिश्रित डबल्स में स्वर्ण पदक हासिल किया। विपिन कादियान मूलरूप से रोहतक के रहने वाले हैं। उनकी नियुक्ति जिले के एंटी करप्शन विभाग में हुई है। विपिन कादयान की पुलिस सेवा के साथ खेलों में भी रुचि है। वह प्रतिदिन कार्य से समय निकालकर मलिक बैडमिंटन अकादमी में अपनी खेल प्रतिभा को बेहतर करने के लिए कड़ा अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन


पहले भी जीते हैं पदक

विपिन कादियान ने साल 2024 में राज्य स्तरीय मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता के डबल्स स्पर्धा में रजत पदक जीता। अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन से साल 2023 के राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं इसी साल पुलिस खेलों की सिंगल्स स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed