फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drugs were being sold at the medical store, sealed

मेडिकल स्टोर पर बेची जा रही थी नशे की दवा, किया सील

Sat, 26 Feb 2022 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Drugs were being sold at the medical store, sealed
औषधि नियंत्रण विभाग व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम द्वारा सील की गई प्रतिबंधित नशील - फोटो : Sonipat
औषधि नियंत्रण विभाग व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को छोटूराम चौक के पास राव मेडिकोज पर कार्रवाई की। इस दौरान काफी मात्रा में नशे की दवा मिली। मेडिकल स्टोर संचालक के पास दवाओं का रिकॉर्ड नहीं मिला। इस पर औषधि नियंत्रण अधिकारी संदीप हुड्डा ने नशे की दवाओं को सील कर कब्जे में लिया। साथ ही मेडिकल स्टोर को भी सील कर दिया। उन्होंने कहा कि अब नशे की दवाएं बेचने पर मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया जाएगा। इसके बाद संतोषजनक जवाब नहीं देने पर लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन

औषधि नियंत्रण अधिकारी संदीप हुड्डा ने बताया कि छोटूराम चौक के पास राव मेडिकोज पर नशे की दवा बेचे जाने की सूचना मिली थी। इस पर शुक्रवार को मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। जांच के दौरान काफी मात्रा में नशे दवा मिली। इसमें अल्प्राजोलम व वेरनोल की टैबलेट, ट्रॉमाडोल के कैप्सूल समेत एविल इंजेक्शन मिले। स्टोर संचालक नशे की दवाओं की बिक्री से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर टीम ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत दवाओं को जब्त किया और मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
विज्ञापन

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो करनाल यूनिट से निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान शुरू कर रखा है। ऐसे में नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उनके बारे में सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 9050891508 जारी कर रखा है। इस पर किसी भी क्षेत्र में नशा बेचने वालों की जानकारी दी जा सकती है। जानकारी देने वाले की पहचान उजागर नहीं की जाएगी। इसी नंबर पर नशा छोड़ने वाले भी संपर्क कर सकते हैं। उनके साथ उपनिरीक्षक चंदेश्वर, बलवान सिंह, हरप्रीत सिंह, अजीत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed