फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drug consignment came from Bihar, accused was coming from UP to Sonepat

बिहार से आई थी मादक पदार्थ की खेप, आरोपी यूपी से लेकर आ रहा था सोनीपत

Tue, 04 Aug 2020 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Drug consignment came from Bihar, accused was coming from UP to Sonepat
मादक पदार्थ तस्करी के बारे में जानकारी देते एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। केजीपी टोल प्लाजा के पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार युवक से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मादक पदार्थ की खेप बिहार से यूपी से आई थी। यूपी से वह लेकर आया था। जिसे सोनीपत, पानीपत, रोहतक व जींद में सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि एसटीएफ हिसार की टीम ने गांव भावड़ निवासी विजय सिंह को जाखौली के पास केजीपी टोल प्लाजा के निकट से 35 किलो चरस व 5 किलो अफीम सहित काबू किया था। आरोपी बोलेरो गाड़ी में रखकर मादक पदार्थ लेकर आ रहा था। उसे एसटीएफ हिसार प्रभारी पवन कुमार के निर्देश पर एएसआई नरेश कुमार, बलजीत सिंह, संदीप कुमार, एचसी जलोरा सिंह, सिपाही विरेंद्र व अजय कुमार की टीम ने काबू किया था। पुलिस ने आरोपी विजय सिंह को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि मादक पदार्थ की यह खेप बिहार से लाई थी। वहां से इसे यूपी लाया गया था। यूपी से सप्लायर ने उसे दी थी। जिसे लेकर वह सोनीपत आ रहा था कि दबोच लिया गया। आरोपी ने बताया है कि उन्हें अफीम व चरस की सप्लाई सोनीपत के साथ ही पानीपत, रोहतक व जींद में करनी थी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed