{"_id":"65cba4710b06d924f4008156","slug":"drivers-and-passengers-remained-troubled-throughout-the-day-sonipat-news-c-197-1-snp1001-113788-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिनभर परेशान रहे वाहन चालक व यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिनभर परेशान रहे वाहन चालक व यात्री
Tue, 13 Feb 2024 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 13 Feb 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 स्थित कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर को बंद किए जाने के बाद सिर पर सामान रखकर
सोनीपत। किसान पंजाब से दिल्ली के लिए निकल चुके हैं। अभी हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर हालात बिगड़े हुए हैं। किसानों के बॉर्डर पार आने का डर सता रहा है। ऐसे में कुंडली व आसपास के क्षेत्र के लोग घबराए हुए हैं। उन्हें डर है कि कहीं इस बार दिल्ली पुलिस उन्हें बॉर्डर पार न जाने दे और वह कुंडली बॉर्डर पर पड़ाव डाल ले। जिससे कामकाजी, दुकानदार व क्षेत्र वासी बुरी तरह से प्रभावित होंगे। पंकज, बृजेश, सविंदर सिंह व अनिल ने बताया कि कुंडली बॉर्डर को बंद किए जाने से उनकी मुसीबत बढ़ गई है। लंबा रास्ता तय कर आने के बाद बॉर्डर को पैदल पार करना पड़ा। अब गंतव्य तक जाने के लिए टैक्सी चालक दो से तीन गुना किराया मांग रहे हैं। वहीं दुकानदार व व्यापारी सहम गए हैं। उन्हें फिर से व्यापार ठप होने की चिंता सता रही है।
मुरथल के ढाबों पर असर
दिल्ली से आवागमन बंद होने का असर मुरथल के ढाबों पर भी पडऩा तय है। दिल्ली से रोजाना सैकड़ों लोग यहां खाना खाने आते हैं। अब दिल्ली से आवागमन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुरथल के ढाबों पर असर
दिल्ली से आवागमन बंद होने का असर मुरथल के ढाबों पर भी पडऩा तय है। दिल्ली से रोजाना सैकड़ों लोग यहां खाना खाने आते हैं। अब दिल्ली से आवागमन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन