{"_id":"6525a29df6581ef50e076a94","slug":"drivers-and-conductors-will-be-fined-for-not-running-the-bus-as-per-the-timetable-sonipat-news-c-197-1-snp1001-7491-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: समय सारिणी के अनुसार बस नहीं चलाने पर नपेंगे चालक-परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: समय सारिणी के अनुसार बस नहीं चलाने पर नपेंगे चालक-परिचालक
Wed, 11 Oct 2023 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो 19- सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
सोनीपत। रोडवेज चालक-परिचालकों को अब निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ही बसें चलानी होगी। इसको लेकर रोडवेज विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि नियमों की अवहेलना करने वाले चालक-परिचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। समय सारणी की अनदेखी के कारण रोडवेज विभाग को आर्थिक नुकसान हो रहा था। ऐसे में विभाग नुकसान पहुंचाने वाले चालक-परिचालकों के खिलाफ सख्त नजर आ रहा है।
रोडवेज विभाग ने बसों की समय सारिणी निर्धारित की हुई है। सभी बसों को निर्धारित समय पर ही बस स्टैंड व बीच रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख बस अड्डों से रवाना किया जाता है। इससे जहां यात्रियों को बसों के चलने के सही समय का पता होता है, वहीं दूसरी बसों के साथ समय को लेकर होने वाली खींचतान भी खत्म हो जाती है। इसके बावजूद भी रोडवेज अधिकारियों के पास लगातार समय सारिणी के अनुसार बसें नहीं चलने की शिकायतें पहुंच रही हैं। इस पर विभाग ने संज्ञान लेते हुए लापरवाही बरतने वाले चालक-परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
समय से पहले बसें निकालने की मिली थी शिकायत
अधिकारियों को शिकायत मिल रही थी कि दिल्ली से सुजानपुर रूट पर चलने वाली बसें हमीरपुर बस स्टैंड पर समय सारिणी के अनुसार नही रुकती। यहां से चालक बस को निर्धारित समय से पहले ही निकालकर ले जाते हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं रोडवेज को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। रोडवेज अधिकारियों ने इस रूट के चालक-परिचालकों को सख्त निर्देश दिए है कि वे समय सारणी के हिसाब से ही बसों का परिचालन करें।
विज्ञापन
यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से बसों की समय सारणी निर्धारित की गई है। चालकों व परिचालकों को निर्देश दिए गए है कि वे समय सारणी के अनुसार ही बसें चलाएं। नियमों की अवहेलना करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गजेंद्र सिंह, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत