फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Driver was kidnapped, tied to a pillar, looted Rs 51 thousand and ghee worth Rs 4.5 lakh

Sonipat News: चालक का अपहरण कर खंभे से बांधा, 51 हजार रुपये व साढ़े चार का लाख का घी लूटा

Tue, 05 Nov 2024 03:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 05 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Driver was kidnapped, tied to a pillar, looted Rs 51 thousand and ghee worth Rs 4.5 lakh
राई (सोनीपत)। नेशनल हाईवे-44 पर कार सवार बदमाशों ने कैंटर चालक का अपहरण करने के बाद बंधक बनाकर 51 हजार रुपये, करीब साढ़े चार लाख रुपये का घी व मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों ने चालक को बिल्टी दिखाने का बहाना बनाकर रोका था। उसके बाद कार में अपहरण कर ले गए। बाद में पेट्रोल पंप के पास खेतों में खंभे से बांध दिया। पुलिस ने चालक का कैंटर घटनास्थल से कुछ दूर गांव कुराड़ के पास से बरामद किया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला संभल के हयातनगर निवासी मोहम्मद शहजाद ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह कैंटर में गाजियाबाद से घी लोड कर देहरादून के लिए चले थे। रविवार रात को मुरथल के पास पहुंचे तो लघुशंका के लिए रुक गए। तभी कार सवार पांच युवक उनके पास आकर रुके। युवकों ने उनसे सामान की बिल्टी दिखाने को कहा। उनके कैंटर में देसी घी के लोहे के 40 टिन व 297 पेटी थी। घी करीब 4.50 लाख रुपये कीमत का था। उन्होंने उन्हें जबरदस्ती कार में डाल लिया। उनका मोबाइल फोन, एक हजार रुपये व कैंटर में रखे 50 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

इसके बाद वह हाथ, पैर व मुंह बांध कर उन्हें पेट्रोल पंप के पीछे ले गए। वहां खंभे से बांध दिया और भाग गए। किसी तरह बंधनमुक्त होकर उन्होंने पेट्रोल पंपकर्मियों की मदद से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनके बयान दर्ज किए। पुलिस ने जांच की तो उनका कैंटर खाली अवस्था में कुराड़ बाईपास के पास मिल गया। पुलिस ने लूट, अपहरण व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed