फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Driver killed in road rage: Delhi girl arrested with Thar jeep, three accomplices identified

रोडरेज में चालक की हत्या : थार जीप के साथ दिल्ली की युवती गिरफ्तार, तीन साथियों की हुई पहचान

Sat, 10 Sep 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Driver killed in road rage: Delhi girl arrested with Thar jeep, three accomplices identified
नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर ले जाते परिजन। संवाद - फोटो : Sonipat
रोडरेज में हरियाणा रोडवेज के चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात को आरोपी एक युवती को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के मोती नगर की रहने वाली मोनिका है। उसे मोती नगर से थार जीप सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी युवती को शनिवार को अदालत में पेश करेगी। वहीं उसके तीन साथियों की पहचान हो गई है। चारों थार जीप में सवार होकर मुरथल ढाबे पर साथी कुनाल की जन्मदिन पार्टी करने आए थे। वहीं पुलिस ने चालक के बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सुबह की परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दे दिया था। हालांकि दोपहर तक गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने रोष प्रकट किया था। साथ ही दोबारा चक्का जाम की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

कुंडली के पास हरियाणा रोडवेज में चालक जगबीर सिंह की 6 सितंबर को सुबह थार जीप से कुचलकर हत्या कर दी थी। मामले में दो कर्मी घायल हुए थे। इसके विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम कर दिया था। जिसे पुलिस ने समझाकर खुलवा दिया था। बाद में 7 सितंबर को आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने व पिता की हत्या से आहत जगबीर सिंह के बेटे संदीप ने शमशान घाट में जाकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। वीरवार को मामले में प्रदेश व्यापी हड़ताल की थी। परिजनों ने वीरवार को थार सवार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी किए बिना पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया था। पुलिस के मनाने पर भी परिजन नहीं माने थे। इस मामले में वीरवार को हड़ताल को 24 घंटे के लिए और बढ़ाने की घोषणा की थी। हालांकि देर रात मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता व नौकरी देने का आश्वासन देकर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने रोडवेज का चक्का जाम समाप्त करा दिया था। उसके बावजूद परिजन संदीप का शव लेने को तैयार नहीं हुए थे। उन्होंने पहले हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की शर्त रखी थी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने परिजनों को आरोपियों की पहचान होने व दो से तीन घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिस पर संदीप का भाई दीपक व अन्य परिजन पोस्टमार्टम को तैयार हो गए। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार भी करा दिया गया। उसके बाद पुलिस फिर से जल्द गिरफ्तारी की बात कहने लगी। लेकिन शाम तक गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने रोष जताया था। बेटे ने शनिवार शाम तक गिरफ्तारी नहीं होने पर दोबारा चक्का जाम की चेतावनी दे दी थी।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात को पुलिस ने दिल्ली से मोती नगर से मोनिका नाम की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह थार गाड़ी में सवार थी। पुलिस ने उसे गाड़ी समेत काबू किया है। पुलिस उसे लेकर दिल्ली से आ रही है। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साथियों की हुई पहचान, कुनाल का जन्मदिन मनाने आए थे
पुलिस ने मोनिका की गिरफ्तारी के साथ ही तीन अन्य युवकों की पहचान कर ली है। वह उनके आस पड़ोस के ही रहने वाले प्रांजल, विकास व कुनाल है। उस दिन कुनाल का जन्मदिन था। वह सभी कुनाल का जन्म दिन मनाने ही सोनीपत के मुरथल स्थित ढाबे पर आए थे। यहीं से जाते हुए उनकी रोडवेज चालक से बहस हुई थी।
जिम में काम करती है युवती, युवकों का अपना काम
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि युवती मोनिका जिम में काम करती है। पुलिस पता लगा रही है कि वह जिम उसका है या वह वहां ट्रेनर है। वहीं बताया गया है कि मामले में फरार आरोपी प्रांजल थार गाड़ी को चला रहा था। वह दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर का करता है। उनका साथी विकास एक कंपनी में कार्यरत है और कुनाल प्रतिष्ठित मोबाइल कंपनी में काम करता है। पुलिस तीनों की धरपकड़ का लगातार प्रयास कर रही है।
एक वीडियो दिनभर बना रहा चर्चा का विषय
शुक्रवार सुबह अचानक एक वीडियो वायरल हो गया। उसमें थार जीप के साथ ही युवक-युवतियां दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो मृतक के परिजनों तक पहुंच गया था। परिजनों को लगा कि पुलिस के हाथ अहम सुराग लग गए हैं। उसके बाद वह पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार को तैयार हो गए। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने मामले से जुड़ा कोई वीडियो होने से मना कर दिया।

रोडवेज चालक की जीप से कुचलकर हत्या करने के मामले में आरोपी युवती को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सोनीपत लेकर आने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में तीन अन्य की पहचान हो गई है। युवक-युवती अपने साथी की जन्मदिन पार्टी करने मुरथल स्थित एक ढाबे पर आए थे। पुलिस युवकों की गिरफ्तारी को लगातार प्रयासरत है। इंस्पेक्टर अजय धनखड़, प्रभारी, सीआईए-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed