फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Driver killed in road rage: Compensation file of Rs 50 lakh sent to Chief Minister

रोडरेज में चालक की हत्या : मुख्यमंत्री को भेजी 50 लाख रुपये की मुआवजा फाइल

Sat, 10 Sep 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Driver killed in road rage: Compensation file of Rs 50 lakh sent to Chief Minister
परिवहन मंत्री की तरफ से मांगों पर सहमति जताने के बाद बैठक करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sonipat
रोडरेज में चालक की हत्या के मामले में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार कर लिया है। साझा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ चली लंबी बैठक में परिवहन मंत्री ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया है। साथ ही पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये देने की बात कही है।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा की फाइल मुख्यमंत्री को भेजी गई है। मांगों पर सहमति बनने के बाद साझा मोर्चा ने हड़ताल वापस ले ली। 24 घंटे बाद शुक्रवार सुबह 4 बजे बसों का परिचालन शुरू कर दिया। जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। बस अड्डे से पहली बस सुबह 4 बजे जयपुर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, रोडवेज के आला अधिकारियों व साझा मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच वीरवार देर रात तक चली लंबे दौर की वार्ता के बाद परिवहन मंत्री ने मांगों पर सहमति जताई। जिसके बाद साझा मोर्चा ने रोडवेज की हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। 24 घंटे बाद शुक्रवार सुबह 4 बजे से बसों का परिचालन शुरू कर दिया गया। रोडवेज बसों का चक्का जाम खुलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को बस अड्डा पहुंचे यात्रियों ने कहा कि वे घर से यह सोचकर निकले थे कि शायद आज भी निजी वाहनों में धक्के खाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बस अड्डे पर पहुंचने के बाद ही हड़ताल समाप्त होने का पता लगा। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को सामान्य दिनों की तरफ सभी रूटों पर बसों को रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों ने बैठक कर जताया आभार
रोडवेज कर्मियों की मांगों पर परिवहन मंत्री के सहमति जताने पर शुक्रवार को सोनीपत बस अड्डा परिसर में बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता सांझा मोर्चा के सदस्य मंजीत पहल ने की। उन्होंने बताया कि सरकार ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को उसकी योग्यता के अनुुसार सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया है। साथ ही परिवहन मंत्री ने अपने निजी कोष से मृतक चालक के परिवार को 10 लाख रुपये व घायलों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। जिसका सांझा मोर्चा आभार व्यक्त करता है। बैठक में रोशन कौशिक, रामपत गोरड़, कृष्ण, नवीन राणा, सोमबीर दहिया व कर्मबीर गहलावत सहित अन्य मौजूद रहे।

हड़ताल में शामिल कर्मचारियों का उस दिन का मिलेगा वेतन
रोडवेज चालक की हत्या के मामले में परिवहन मंत्री ने सभी मांगों पर सहमति जताई है। जिसका हम आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने एक महीने के अंदर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया है। जिसके लिए सदस्य के दस्तावेज मांगे हैं। उन्होंने हड़ताल में शामिल रोडवेज कर्मचारियों को हड़ताल के दिन को ड्यूटी में ही गिने जाने की घोषणा की है। -सरबत पूनिया, महासचिव, साझा मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed