फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drinking water system will improve at stations

Sonipat News: स्टेशनों पर सुधरेगी पेयजल व्यवस्था

Mon, 14 Apr 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 14 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Drinking water system will improve at stations
सोनीपत। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को पेयजल की बेहतर सुविधा देने के लिए मुख्यालय ने पहल शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशनों पर पेयजल के संसाधन व इंतजाम को लेकर मुख्यालय ने रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर जहां अभी पेयजल के पुख्ता प्रबंध नहीं हैं, वहां पर सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर यात्रियों को पेयजल मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं।
मई से सितंबर तक क्षेत्र में गर्मी ज्यादा पड़ने से यात्रियों को पेयजल की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। सुपरफास्ट ट्रेनों में पानी की सुविधा वेंडरों की ओर से मिल जाती है, लेकिन सवारी गाड़ी व सामान्य कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर पेयजल की व्यवस्था पर निर्भर रहना पड़ता है। यात्रियों को उस समय अत्यधिक परेशानी होती है जब ट्रेन कुछ समय के लिए रेलवे स्टेशन पर रुकती है, लेकिन वहां पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं होती। ऐसे यात्रियों को पेयजल को लेकर परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे के उच्च अधिकारियों ने सभी रेलवे स्टेशनों पर बेहतर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर ठप हो गई वाटर वेंडिंग मशीन की योजना : सोनीपत रेलवे स्टेशन पर छह साल पहले वाटर वेंडिंग मशीने लगाई गई थीं। रेलवे ने एजेंसी के साथ समझौता कर प्लेटफार्म-1 व 2 पर मशीनें लगवाई थीं। लेकिन बाद में यह योजना ठप हो गई। अब फिर इनके जरिये सुविधा देने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed