{"_id":"6999ffc593a5ac84de09a266","slug":"drinking-water-has-been-flowing-on-the-road-for-four-days-the-public-health-department-has-closed-the-complaint-on-the-portal-sonipat-news-c-197-1-snp1003-149945-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चार दिन से सड़क पर बह रहा पेयजल, पोर्टल पर जनस्वास्थ्य विभाग ने शिकायत की बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चार दिन से सड़क पर बह रहा पेयजल, पोर्टल पर जनस्वास्थ्य विभाग ने शिकायत की बंद
Sun, 22 Feb 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो : पाेर्टल पर विभाग के अधिकारियों की ओर से दी गई प्रतिक्रिया।
गन्नौर। देवीलाल चौक के पास पेयजल सप्लाई की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से चार दिन से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय निवासी सुमित कुमार ने जनस्वास्थ्य विभाग के पाेर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मौके पर कर्मचारी पहुंचे लेकिन शिकायतकर्ता को क्षतिग्रस्त पाइपलाइन ठीक करने के लिए दो दिन का समय दिया।
विभागीय अधिकारियों ने पोर्टल पर दर्ज शिकायत को यह टिप्पणी करते हुए शिकायत को बंद करने का आग्रह भेज दिया कि शिकायतकर्ता ने अपने स्तर पर समस्या का समाधान कर लिया है जबकि हकीकत यह है कि पाइपलाइन अब भी फटी हुई है और पानी लगातार बह रहा है।
इससे स्थानीय लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। लोगों का कहना है कि समस्या का समाधान किए बिना शिकायत बंद करने का आग्रह करना भी गंभीर अनदेखी है। उन्होंने एसडीएम से हस्तक्षेप कर पाइपलाइन शीघ्र दुरुस्त कराने और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।