फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drinking water facility will be strengthened in 10 villages of Baroda constituency with an expenditure of Rs 20.68 crore.

Sonipat News: बरोदा हलके के 10 गांवों में 20.68 करोड़ से सुदृढ़ होगी पेयजल सुविधा

Fri, 09 Jan 2026 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 09 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Drinking water facility will be strengthened in 10 villages of Baroda constituency with an expenditure of Rs 20.68 crore.
बरोदा के विधायक इंदुराज नरवाल भालू।
गोहाना। बरोदा हलके के 10 गांवों में पेयजल सुविधा को सुधारने के लिए 20 करोड़ 68 लाख रुपये को मंजूरी मिली है। राशि आवंटित भी कर दी गई है। इस समस्या को हलके के विधायक इंदुराज नरवाल भालू ने विधानसभा सत्र में उठाया था।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के तहत स्वीकृत कार्यों के लिए गांव आहुलाना में 12.59 लाख रुपये से ट्यूबवेल लगेगा। कटवाल, आंवली और बिल बिलान गांवों के लिए जेएलएन नहर पर पंप हाउस का निर्माण होगा। तीनों जलघरों तक पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर 7 करोड़ 8 लाख 97 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

कटवाल की डिग्गी की मरम्मत और पाइपलाइन के काम के लिए 83 लाख रुपये आवंटित हुए हैं। खानपुर खुर्द को ट्यूबवेल के लिए 4.16 लाख रुपये मिले हैं। मदीना में 5.35 लाख रुपये से ट्यूबवेल लगेगा। इसी तरह मुंडलाना में 2 बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण, 2 टैंकों की मरम्मत और पाइप लाइन के काम के लिए 5 करोड़ 10 लाख रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिवाड़ा में एक टैंक निर्माण, डिग्गी की मरम्मत और पाइप लाइन बिछाए जाने के लिए 3 करोड़ 62 लाख रुपये मिले। गांव रिंढाणा और धनाना को डिग्गी की मरम्मत व पाइपलाइन के लिए 3 करोड़ 82 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है।

इस बारे में बात करते हुए विधायक इंदुराज ने कहा कि क्षेत्र के हर गांव तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। भविष्य में आमजन से जुड़े दूसरे विकास कार्यों के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed