फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drinking water crisis in Olympian's village, villagers protest

Sonipat News: ओलंपियन के गांव में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

Tue, 09 Jul 2024 06:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Jul 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Olympian's village, villagers protest
फोटो 16. सोनीपत के गांव नाहरी के जलघर पर प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों को समझाते जनस्वास्थ्य विभा
राई। ओलंपियन रवि दहिया के गांव नाहरी में काफी समय से पेयजल की समस्या गहराई हुई है। इससे परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को जलघर के पास एकत्रित होकर जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही पानी की आपूर्ति जल्द शुरू कराने की मांग की। उनका कहना था कि गांव में चार दशक से पानी की समस्या है। सरकारें आई चली गई, लेकिन किसी भी सरकार ने गांव में पानी की किल्लत को दूर नहीं किया। इस पर गांव में पहुंचे अधीक्षण अभियंता ने एक माह में पेयजल समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कुलदीप, हितेंद्र, विजय पाल ने बताया कि वर्ष 1977 में तत्कालीन मुख्यमंत्री देवीलाल ने डिग्गी बनवाई थी। उसके बाद गांव में कुछ समय तक पानी पहुंचा। वर्ष 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानी मुहैया करवाने के लिए जलघर बनाने की घोषणा की थी। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से हर घर जल योजना पर काम शुरू किया, लेकिन वह अधर में लटक गया। उनकी मांग है कि गांव में अधूरी योजना पूरी कराई जाए और उन्हें पर्याप्त पानी मिले। भूजल पीने योग्य नहीं है, गांव में निजी ट्यूबवेलों से सप्लाई होती है। पानी की मांग को लेकर वह पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी मिलकर आए थे।
विज्ञापन


गांव में कई साल से पेयजल की समस्या गहराई हुई है। पेयजल संकट के समाधान के लिए कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारी की अनदेखी के कारण हमें खेतों से बर्तन में पानी लाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामभतेरी, गृहिणी

पेयजल की समस्या के समाधान के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए चुके हैं, उसके बावजूद समस्या को अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है। गांव में रहने वाला हर कोई पेयजल के लिए तरस रहा है।
ऊर्मिला, गृहिणी

केंद्र सरकार ने हर घर जल योजना शुरू की, लेकिन गांव में इस योजना के तहत अभी तक घरों में पानी की एक भी बूंद नहीं पहुंची है। सरकार से मांग है कि जल्द ही जलघर को चालू किया जाए , जिसे ग्रामीणों को राहत मिल सके।
रविंद्र कुमार, सरपंच प्रतिनिधि

अधीक्षण अभियंता ने ग्रामीणों को एक माह में पानी की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है। एक महीने में पानी घर तक नहीं पहुंचाया गया तो आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
नवाब सिंह, सरपंच नाहरी पाना सिखान


गांव में पेयजल की आपूर्ति न होने के कारण लोगों को तीन किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। पानी साफ न होने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। ऐसे में कैंपर खरीदकर लोगों को प्यास बुझानी पड़ रही है। अधिकारियों से मांग है जल्द ही निर्माण पूरा कर घरों में पानी की आपूर्ति की जाए।

सुकेश रानी, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य, नाहरी



गांव में पानी की समस्या काे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। 1.32 करोड़ रुपये की लागत से 80 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। एक माह में काम पूरा होने के बाद ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
राजीव गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed