फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   'Dreams' of farmers washed away in 20 mm of rain

20 एमएम बारिश में धुले किसानों के ‘सपने’

Tue, 19 Oct 2021 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
'Dreams' of farmers washed away in 20 mm of rain
सोनीपत की नई अनाज मंडी में धान की ढ़ेरियों के पास भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : Sonipat
मंडियों में धान के अच्छे भाव मिलने से उत्साहित किसानों के अरमानों पर बारिश ने पानी फेर दिया। खेत से लेकर मंडियों तक धान की फसल भीगने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं तेज हवा के साथ रविवार रात हुई बारिश के कारण खेतों में फसलें बिछ गईं। सोमवार को शहर के रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में एसडीएम शशि वसुंधरा ने निरीक्षण किया। इस दौरान धान की ढेरियों के पास भरे बारिश के पानी को देखकर निकासी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बारिश के बाद नई अनाज मंडी में एसडीएम व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचीं। जहां पर खुले आसमान के नीचे अधिकतर धान के ढेर बारिश में भीगे हुए मिले। मंडी में व्यवस्था अधूरी होने के कारण धान की अधिकतर ढेरियों पर तिरपाल नहीं ढका हुआ था। एसडीएम को धान की ढेरियों के पास बारिश का पानी भरा हुआ मिला। इस पर एसडीएम ने मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ देवेंद्र डबास को पानी निकासी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में बारिश के बाद धान की आवक व खरीद शुरू हो पाई। सोमवार शाम तक 80 किसानों के गेट पास काटे गए। मंडी में धान के भावों में सोमवार को गिरावट दर्ज हुई। 1509 किस्म का धान शनिवार तक 3150 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा था, वहीं सोमवार को 2971 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान की बिक्री हुई। मशीन से कटे हुए 1509 किस्म के धान 2800 रुपये प्रति क्विंटल बिका। पहले यह धान 2900 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक बिक रहा था। बारिश के कारण न सिर्फ धान के भाव में गिरावट आई, बल्कि धान की बिक्री भी सोमवार को कम हुई। सोनीपत अनाज मंडी में सोमवार को करीब 2 हजार क्विंटल धान बिना बिके ही रह गया, क्योंकि धान की ढेरियां बारिश में भीग गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में औसतन 20 एमएम बारिश दर्ज
जिले 24 घंटे में औसतन करीब 20 एमएम बारिश दर्ज हो चुकी है। सबसे अधिक बारिश गन्नौर क्षेत्र में दर्ज की गई, जहां 44 एमएम बारिश दर्ज हुई है। राई ब्लॉक में 22 एमएम, जबकि सोनीपत में 20 एमएम बारिश दर्ज हुई। खरखौदा ब्लॉक में भी किसानों को 21 एमएम बारिश झेलनी पड़ी। गोहाना में 9 एमएम व खानपुर कलां ब्लॉक में 5 एमएम दर्ज हुई। बारिश की वजह से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद अब तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed