फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drains filled with dirt, water flowing on roads

Sonipat News: नालों में भरी गंदगी, सड़कों पर बह रहा पानी

Mon, 04 Dec 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 04 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Drains filled with dirt, water flowing on roads
खरखौदा। शहर के हर मार्ग पर पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। सबसे ज्यादा समस्या दिल्ली रोड पर है। बूस्टिंग पंप का अभाव होने के कारण पानी की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। जिन लोगों ने मुख्य सड़कों पर दुकान खोल रखी है वहां सामने पानी भरने से बहुत कम ग्राहक आ रहे हैं। इससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। जिन लोगों के घर मुख्य मार्ग पर है, उन्हें आवागमन करने में दिक्कत हो रही है। इस बारे में अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शहर में सांपला, रोहतक, सोनीपत और दिल्ली मार्ग हैं। इन्हीं मार्गों पर पानी निकासी की व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। शहर में कोई मार्ग ऐसा नहीं है कि जहां पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़ रहा हो। स्थानीय प्रशासन इस तरफ गंभीरता दिखाने के लिए तैयार नहीं है। यही कारण है कि कई जगहों के नाले छह माह से ज्यादा समय से साफ नहीं किए गए हैं। इससे घरों व दुकानों से निकलने वाला पानी मुख्य नालों में जाने की बजाय सीधा सड़क पर आ रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
शहर में पानी निकासी की समस्या के समाधान को लेकर अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। लघु सचिवालय में इसी सप्ताह बैठक होनी है। इसमें अधिकारियों के साथ मिलकर पानी की निकासी के समाधान की समीक्षा की जाएगी। -डॉ. अनमोल, एसडीएम, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed