फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drains constructed at a cost of 1.5 crores started breaking down within six months

Sonipat News: डेढ़ करोड़ से बनीं नालियां छह महीने में ही टूटने लगीं

Tue, 12 Aug 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 12 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Drains constructed at a cost of 1.5 crores started breaking down within six months
फोटो 22: सोनीपत के गन्नौर स्थित बसंत विहार एक्सटेंशन में उखड़ी नालियां। संवाद
गन्नौर। बसंत विहार एक्सटेंशन में छह महीने पहले बनाई गई नालियां पहली बारिश में उखड़ने लगी हैं। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से हुए इस निर्माण कार्य की पोल दो दिन पहले हुई बारिश ने खोल दी। काॅलोनी वासियों सुशील, सुनील, विनोद, रामफल का कहना है कि निर्माण के समय निम्न स्तर की सामग्री का इस्तेमाल किया और नालियों का लेवल भी सही नहीं रखा गया जिससे पानी की निकासी बाधित है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर तो नालियों को नालों से नहीं जोड़ा गया है जिससे पानी निकासी बाधित हो रही है। बारिश का पानी गलियों में भर रहा है। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद काम की गुणवत्ता बेहद खराब है। उनकी मांग है कि सभी गलियों की मरम्मत की जाए ताकि आने वाले समय में जलभराव और गंदगी से निजात मिल सके। लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed