{"_id":"66b41c7fc7509a4ca600b1e7","slug":"drainage-of-water-filled-in-the-fields-has-not-started-since-last-three-days-farmers-are-worried-sonipat-news-c-197-1-snp1003-122620-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तीन दिन से खेतों में भरे पानी की निकासी नहीं हुई शुरू, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तीन दिन से खेतों में भरे पानी की निकासी नहीं हुई शुरू, किसान परेशान
Thu, 08 Aug 2024 06:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव भावड़ के पास सुंदर नहर की पटरी टूटने से खेतों में भरे पानी की निकासी के लिए किसानों ने बुधवार को सिंचाई विभाग से मांग की है। किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग ने पानी निकासी के लिए मोटर तो भेजी है, लेकिन पानी की निकासी नहीं की जा रही है। किसानों को डर है कि समय पर पानी की निकासी नहीं होने से उनकी फसल खराब हो सकती है।
गांव भावड़ में 4 अगस्त को सुंदर ब्रांच नहर की पटरी टूट गई थी। इसकी वजह से नहर में करीब 50 फुट का कटाव हो गया था। कटाव की वजह से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न है। खेतों में पानी अब भी खड़ा हुआ है। किसानों ने सरकार से मुआवजे और खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी कराने की मांग की थी। किसानों की मांग पर सिंचाई विभाग जींद ने पानी की मोटर तो भेज दी है, लेकिन पानी की निकासी अभी शुरू नहीं की गई है। ऐसे में किसानों ने बुधवार को सिंचाई विभाग से खेतों में खड़े अतिरिक्त पानी की निकासी की मांग की। जिससे उनकी फसल बर्बाद न होने से बच सकें।