फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dr. Pooja Gulati received the Best Teacher Counselor Award for the third consecutive time.

Sonipat News: डॉ. पूजा गुलाटी को लगातार तीसरी बार मिला बेस्ट टीचर काउंसलर अवॉर्ड

Thu, 22 Jan 2026 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 22 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dr. Pooja Gulati received the Best Teacher Counselor Award for the third consecutive time.
फोटो :01: सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का स्वागत कर - फोटो : 1
सोनीपत। जिलास्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में जीवीएम कन्या महाविद्यालय ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस दौरान जीवीएम की यूथ रेडक्रॉस काउंसलर डॉ. पूजा गुलाटी को लगातार तीसरी बार बेस्ट टीचर काउंसलर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की हरियाणा शाखा के सहयोग से जिला शाखा के तत्वावधान में हिंदू कॉलेज ऑफ फार्मेसी में 15 से 20 जनवरी तक जिलास्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 20 कॉलेजों के 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान योगासन, ध्यान साधना, प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर प्रशिक्षण, सड़क सुरक्षा नियम, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सहित अन्य विषयों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान नृत्य प्रतियोगिता में इशिका, स्नेहा, गरिमा, मुस्कान एवं एकता की टीम ने प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकल गायन प्रतियोगिता में सलोनी तथा भाषण प्रतियोगिता में अनु ने प्रथम स्थान हासिल किया। संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने यूथ रेडक्रॉस टीम और डॉ. पूजा गुलाटी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed