फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dr Ambedkar's statue was torn down and thrown in Baroli, people created uproar

बड़ौली में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़कर फेंका, लोगों ने किया हंगामा

Tue, 09 Feb 2021 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dr Ambedkar's statue was torn down and thrown in Baroli, people created uproar
गांव बड़ौली में तोड़ी गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास रोष जताते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Sonipat
गांव बड़ौली में शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़कर फेंक दिया। सोमवार सुबह लोगों को प्रतिमा के तोड़ने की सूचना मिली तो लोग आंगनबाड़ी में प्रतिमा लगाए जाने के स्थान पर एकत्रित होकर रोष जताया। मामले का पता लगने पर एएसपी निकिता खट्टर व थाना प्रभारी विवेक मलिक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीण के बयान पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव बड़ौली के ग्रामीणों ने दो महीने पहले आंगनबाड़ी की जमीन पर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगवाई थी। अभी तक उसका विधिवत अनावरण नहीं हुआ था। ग्रामीण प्रतिमा के अनावरण की तैयारी कर रहे थे। 15 मार्च के बाद अनावरण कराना तय हुआ था। कार्यक्रम के लिए गांव में समिति का गठन कर लिया गया था।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर समिति के पदाधिकारी मनोज रंगा ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह लोगों ने देखा कि प्रतिमा फाउंडेशन से नीचे गिराकर तोड़ी गई थी। इसकी सूचना मिलते ही गांव के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को पार्क के सामने के रास्ते पर एक लोहे की एंगल पड़ी मिली। आशंका है कि ट्रैक्टर से प्रतिमा को गिराया गया है। नीचे गिराने से प्रतिमा का चेहरा क्षतिग्रस्त हो गया है। लोगों ने रोष जताकर मामले में कार्रवाई कर आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एएसपी निकिता खट्टर व राई थाना प्रभारी विवेक मलिक गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से जानकारी ली। पार्क के पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। पुलिस ने मनोज रंगा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भाजपा विधायक का गांव है बड़ौली
राई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और जिलाध्यक्ष मोहनलाल गांव बड़ौली के ही रहने वाले हैं। मनोज रंगा ने बताया कि प्रतिमा ग्रामीणों की सहमति से आंगनबाड़ी की जमीन पर लगाई थी। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ने इस घटना को गंभीरता से लेने के आदेश दिए हैं।

गांव बड़ौली में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने की सूचना मिली थी। जांच के बाद अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पता लगाया जा रहा है कि प्रतिमा को किस तरह खंडित किया गया है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -विवेक मलिक, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed