{"_id":"669d3dfbac347353500ec602","slug":"double-engine-government-is-the-basis-of-development-of-the-state-mohanlal-badoli-sonipat-news-c-197-1-snp1003-121725-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल इंजन सरकार प्रदेश के विकास का आधार: मोहनलाल बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल इंजन सरकार प्रदेश के विकास का आधार: मोहनलाल बड़ौली
Sun, 21 Jul 2024 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
राई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश के विकास का आधार है। सरकार अंत्योदय उत्थान एवं कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है और गरीबों को समाज की मुख्यधारा में लाकर उन्हें गर्व से सिर उठाकर जीवन जीने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली रविवार को गांव बिंदरौली में आयोजित अभिनंदन समारोह में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विधायक मोहनलाल बड़ौली के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने की खुशी में रविवार को गांव गढ़ी बिंदरौली स्थित अखिल भारतीय संत समिति की ओर से महंत संजय ब्रह्मचारी आश्रम में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने भाजपा हाईकमान का धन्यवाद किया कि उन्होंने क्षेत्र के एक छोटे से कार्यकर्ता को इतने बड़े पद पर पहुंचाया। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करते हुए ग्रामीणों का आह्वान किया वह ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण कर उनकी देखभाल करें। इस दौरान पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत, आजाद सिंह नेहरा, रविन्द्र दिलावर सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।