{"_id":"604d08a38ebc3e8c965c0a83","slug":"doors-open-for-players-24-hours-sandeep-singh-sonipat-news-rtk5997694123","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों के लिए 24 घंटे खुले हैं दरवाजे : संदीप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों के लिए 24 घंटे खुले हैं दरवाजे : संदीप सिंह
विज्ञापन
सोनीपत। खेल मंत्री संदीप सिंह ने शनिवार सुबह साई सेंटर बहालगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। खेलमंत्री ने खिलाड़ियों के ट्रेनिंग सत्र को देखा और उनको प्रदेश सरकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। इस दौरान खिलाड़ियों ने खेल मंत्री के सामने नौकरी समेत कई समस्याएं रखीं। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया गया कि प्रदेश में खिलाड़ियों को कभी कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी, क्योंकि वह दुनिया में देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। इस दौरान उन्होंने पैरा एथलीट खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। पैरा एथलीट अमित सरोहा, दीपा मलिक व राकेश ने उनके वर्ग को सामान्य श्रेणी के समान सुविधाएं देने की सरकार की घोषणा पर खेल मंत्री का आभार जताया। खेल मंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया 2021 की मेजबानी के लिए हरियाणा पूरी तरह से तैयार है। इनमें पांच स्वदेशी खेलों सहित 25 खेल स्पर्धाएं होंगी। खेलो इंडिया के तहत ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पंचकूला में हाकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल और वालीबॉल के नए मैदान बनाने का प्रस्ताव है। प्रदेश में सरकारी और निजी स्कूलों में 297 खेल नर्सरियां चल रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान लगने वाली चोट के उपचार और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से हरियाणा में चार पुनर्वास केंद्रों की स्थापना की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस दौरान उनके साथ पहलवान बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, रवि समेत अन्य खिलाड़ी रहे।