फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Door-to-door inspections of drinking water and sewer connections will be conducted; action will be taken if illegal connections are found.

Sonipat News: पेयजल-सीवर कनेक्शनों की होगी घर-घर जांच, अवैध कनेक्शन मिले तो होगी कार्रवाई

Fri, 17 Jul 2026 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door inspections of drinking water and sewer connections will be conducted; action will be taken if illegal connections are found.
गोहाना में जनस्वास्थ्य विभाग का पेयजल आपूर्ति के लिए जलघर। संवाद - फोटो : samvad
गोहाना। शहर में पेयजल आपूर्ति और सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जल्द ही विशेष सत्यापन अभियान शुरू करेगा। अभियान के तहत विभाग की टीमें घर-घर जाकर पेयजल और सीवर कनेक्शनों की जांच करेंगी। उपभोक्ताओं को जांच के दौरान कनेक्शन से जुड़े दस्तावेज या प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे। बिना स्वीकृति या अवैध कनेक्शन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

विभाग का उद्देश्य वैध कनेक्शनों का सही रिकॉर्ड तैयार करना, पेयजल की बर्बादी रोकना और सीवर व्यवस्था को सुचारु बनाना है। एसडीओ नरेंद्र लाठर ने बताया कि उपभोक्ताओं को कनेक्शन नियमित कराने का अवसर भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर में करीब 18 हजार पेयजल कनेक्शन हैं, जिनमें 15,153 स्वीकृत हैं। वहीं 5,138 स्वीकृत सीवर कनेक्शन दर्ज हैं। सत्यापन के बाद वास्तविक आंकड़ा सामने आएगा। उन्होंने लोगों से अवैध कनेक्शन या लीकेज की सूचना विभाग को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य कार्रवाई नहीं, बल्कि व्यवस्था को पारदर्शी और बेहतर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed