{"_id":"669bf47cd806bdbaf00170e3","slug":"door-to-door-garbage-collection-tender-ended-peoples-problems-increased-due-to-piles-in-the-streets-sonipat-news-c-197-1-snp1007-121660-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: घर-घर कूड़ा उठाने का टेंडर खत्म, गलियों में ढ़ेर लगने से लोगों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: घर-घर कूड़ा उठाने का टेंडर खत्म, गलियों में ढ़ेर लगने से लोगों की बढ़ी परेशानी
Sat, 20 Jul 2024 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 20 Jul 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। शहर में फैले कूड़े का उठान नहीं होने के कारण गंदगी के ढ़ेर नजर आने लगे हैं। इसका कारण हैं कि नगरपालिका का डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का टेंडर खत्म हो गया है। ऐसे में लोगों ने कूड़े को बाहर गली व चौक चौराहों में डालना शुरू कर दिया है। इसके चलते लोगों ने पुराने बाजार में एकत्रित होकर नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ रोष जाताया।
नगरपालिका ने वर्ष 2016 से डोर-टू-डोर गंदगी को उठाने की शुरूआत की थी। इससे पहले लोग कूड़े को बाहर गलियों में डाल देते थे। इसके बाद नगरपालिका के कर्मचारी गलियों से कूड़े का उठान करती थी। अब 11 जुलाई को डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का टेंडर खत्म होने के बाद दोबारा वही स्थिति बनने लगी है। गंदगी का उठान नहीं होने से जगह-जगह गंदगी फैल गई है। शनिवार को शहर के पुराने बाजार में दुकानदार व स्थानीय लोगों ने नगरपालिका के खिलाफ रोष जताया। राजेंद्र, अशोक वर्मा, श्याम लाल, सुरेंद्र, शंकर, जितेंद्र व पालू ने बताया कि एक सप्ताह से भी ज्यादा समय से नपा ने गंदगी का उठान नहीं किया है। इसके कारण घरों में तो गंदगी है ही साथ में गलियों व चौक पर भी गंदगी का ढेर लग गया है।
वर्जन
गंदगी उठान को लेकर नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही टेंडर छोड़कर शहर से कूडा उठाने का काम शुरू करवाया जाएगा।
- वीरेंद्र कुमार, सफाई निरीक्षक, नपा खरखौदा।